KAIMGANJ NEWS मासूम बेटी की निर्मम हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा किया रोड जाम

Picsart 25 06 29 12 48 27 179

KAIMGANJ NEWS – नारेवाजी कर रहे लोग24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कर रहे थे मांग
– लगभग दो घंटे तक चले जाम को हटाने के लिए बुलाया गया पड़ोसी थानों का फोर्स
– समझा-बुझाकर एसडीएम तथा सीओ ने खुलवाया जाम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव औजन नगला निवासी अनिल उर्फ नेकसू की 8 वर्षीय पुत्री रिहा बीते दिवस कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बालक नगला मजरा नीम करोरी स्थित अपनी बुआ के घर गई हुई थी । जहां पिछले दिन सुबह 8 बजे वहां से अचानक गायब हो गई ।इसके बाद परिजनों ने खोज बीन शुरू की ।तो पता चला की एक अधेड़ साइकिल सवार के पीछे चलती हुई सीसी टीबी फुटेज में दिखाई दी । परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना फौरन पुलिस को दी। इसके बाद 28 तारीख को उसका शव मैंनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा के पास नहर के करीब खेतों में पड़ा मिला।पुलिस ने शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की बात कही जा रही है । परिजन मौके पर पहुंचे और शब को लेकर कायमगंज अपने गांव औजन नगला लेकर आए । इसके बाद गांव के लोगों के साथ परिजन शब को लेकर कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने चौराहे पर चारों तरफ से ट्रैक्टर लगाकर रोड जाम कर दिया। जाम लगभग डेढ़ घंटा तक लगा रहा । जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया । लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इस के बाद सीओ कायमगंज एवं एस डी एम मौके पर पहुंचे और सर्किल के चारों थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। जाम डेढ़ घंटे तक लगा रहा । इस बीच पुलिस एवं प्रशासन से ग्रामीणों की काफी नोंक झोंक होती दिखाई दी । किन्तु कड़ी मशक्कत एवं सख्त पुलिस प्रशासनिक तेवर के बाद जाम खुल पाया। इस बीच ग्रामीणों ने जोरदार नारेवाजी कर कहा कि बहिन रिहा के हत्यारों को फांसी दो – साथ ही पुलिस पर लापरवाही एवं कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे भी लगाए । बताया गया कि रिहा की बड़ी बहिन प्रियंका एवं छोटा भाई विकेश है। मां एवं पिता अनिल और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीण खुला आरोप कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस पर लगाते हुए कह रहे हैं कि सूचना मिलने पर यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो बेचारी मासूस बच्ची की जान बच सकती थी । इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में भययुक्त भारी आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes