KAIMGANJ NEWS . – पिछले कुछ दिनों से परेशान युवक पहले भी कर चुका है आत्म हत्या का प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पूर्वोत्तर रेलवे लाइन की कंपिल रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत हालत शव पड़ा मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई । मृतक की पहचान इसी रेलवे स्टेशन के विल्कुल पास थाना कंपिल क्षेत्र के गांव कटिया निवासी अरबाज के रूप में की गई । सूचना मिलते ही गमगीन हालत में परिजन मौके पर पहुंच गए । जांच तथा ग्रामीणों की जुबानी कही जा रही बातों से मामला आत्म हत्या का बताया जा रहा है। गांव कटिया निवासी अच्छे मियां का 17 वर्षीय पुत्र अरबाज मंगलवार सुबह घर से निकल गया था। परिजनों को लगा वह रोज की तरह कहीं घूमने फिरने गया होगा । किन्तु प्रातः करीब छह बजे कंपिल रोड स्टेशन के किनारे रेलवे पोल संख्या 177 के पास उसका क्षत-विक्षत शव मिला। खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे की हालत देखकर गमगीन हो बिलख पड़े। मां परवीन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था । मृतक अपने तीन भाइयों अल्तमश और एतशाम में सबसे छोटा था। स्टेशन मास्टर महेंद्र मौर्य ने मामले की जानकारी जीआरपी कायमगंज को दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा रामकेश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को भली भांति देखा इसके बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों के अनुसार अरबाज किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था । हालांकि आत्महत्या की वजह को लेकर वह स्पष्ट कुछ नहीं बता सके। परन्तु कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से नाम ना छापने का शर्त पर बताया कि अरबाज का एक युवती से काफी लगाव हो गया था वह उसी से शादी करना चाहता था । परन्तु युवती की शादी तब तक किसी दूसरे युवक से हो गई इसी से वह काफी टेंशन में रह रहा था । हो सकता है कि इसी से आहत हो उसने आत्म हत्या जैसा घातक कदम उठा लिया हो । फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है । मामले की पुलिस जांच कर रही है । शायद जांच में घटना के सही कारण का पता चल जाए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct