KAIMGANJ NEWS 15 साल से फरार डकैती के दो आरोपियों की तलाश जारी – न्यायालय आदेश पर पुलिस ने गांव में डुग्गी पिटवा कराई मुनादी

IMG 20250502 WA0283

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
बताया गया कि करीब15 साल पहले क्षेत्र के मऊरशीदाबाद गांव के मोहल्ला जजियान में झोपडी डाल कर रहने वाले दो लोग डकैती के आरोपी (अभियुक्त) फरार चल रहें हैं । जिनकी पुलिस तलाश करती रही परन्तु वे पकड़ में नहीं आ पाए। पुलिस आख्या पर न्यायालय द्वारा दिए आदेश से उन दोनों की गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी करवाई ।
पुलिस के अनुसार वांछित अशोक और उसका पिता छेदा लाल दोनों मऊरशीदाबाद, जजियान से करीब 15 वर्षों से लापता बताए जा रहे हैं। कोतवाली में तैनात एसएसआई सुरजीत सिंह ने हमराह फोर्स के साथ न्यायालय द्वारा जारी वाद के अंतर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र 82 सीआरपीसी की तामील कराने गांव पहुंचे। मौके पर ग्राम प्रधान शोएब खां व भूमि स्वामी अमान ने बताया कि दोनों आरोपित करीब 15 वर्ष पहले गांव में उक्त भूमि पर झोपड़ी डालकर रहते थे। बाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद वे यहां से चले गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह भूमि कब्रिस्तान के रूप में चिन्हित है। पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों से जानकारी की तो सभी ने यही बताया कि अशोक व छेदा बहेलिया जाति के हैं और शिकार व चोरी का काम करते थे। वे करीब 15 वर्षों से गांव में दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने गांव पहुंच कर डुग्गी पिटवा मौके पर मुनादी कराई । एसएसआई ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ डकैती का गंभीर मामला दर्ज हैं । दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लताश जारी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes