लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकी_ अनुप्रिया पटेल

IMG 20220214 155944

फर्रुखाबाद 14 फरवरी 2022 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा तथा अपना दल गठबंधन प्रत्याशी डॉ सुरभि के पक्ष में कार्यक्रम को संबोधित करने वाली अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समय की कमी होने के कारण शायद लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकी। कायमगंज विधानसभा सीट पर अपना दल तथा भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कस्बा फैजबाग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमे भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा फैजबाग चौराहे पर लगी लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर प्रतिमा को पूरी तरह स्वच्छ कर दिया गया था। पहले से ही यह कहा गया था की अनुप्रिया पटेल सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी । लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगभग 5:00बजे के करीब उनका काफिला सभा स्थल पर पहुंचा । जहां उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ एक तीर से कई निशाने साधे सपा बसपा पर जमकर भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की सच्ची हितैषी यूपी सरकार है। जिसने वास्तविक रूप से गरीबों को सुरक्षा प्रदान की तथा बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्रदेश का विकास करने का पूरा प्रयास किया है। आशा के अनुरूप सभा स्थल पर भीड़ न होने के कारण ही शायद उन्होंने कुछ ही देर में अपनी बात समाप्त करते हुए उपस्थित लोगों से डॉक्टर सुरभि के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताने की अपील की । जिस समय केंद्रीय मंत्री अपना दल एस का चुनावी काफिला फैज बाग चौराहे पर पहुंचा ।जिसके पास में ही सभा संबोधित करनी थी। मुख्य मार्ग होने के कारण पुलिस तथा प्रशासन के कड़े इंतजाम के बावजूद भी थोड़ी ही देर में वाहनों की कतारें लग जाने के कारण जाम की स्थिति बन गई। जिसे देखकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हुए उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवा कर जाम खुलवा दिया।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes