KAIIMGANJ NEWS होमगार्ड ने भाजपा नेता को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

IMG 20250419 WA0178

KAIIMGANJ NEWS-बाइक सीधी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, थाने पहुंचते ही बिगड़े हालात, भाजपाइयों ने थाने पहुंच कर किया विरोध

कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रेलवे स्टेशन के पास एक मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। बाइक तिरछी खड़ी करने एवं टोकने पर होमगार्ड आगबबूला हो गया।

Picsart 25 04 21 05 39 35 034

शिकायत करने गए भाजयुमो नेता से कोतवाली में मारपीट कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। मामले को लेकर भाजपा पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और जमकर विरोध जताया।
रविवार को करीब साढ़े दस बजे मोहल्ला छपट्टी निवासी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अंबुज गंगवार उर्फ छोटू रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर में बोल्ट डालने गए थे। उसी दौरान पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पाठक बंद होने पर एक होमगार्ड अपने दो साथियों के साथ बाइक को तिरछा किए खड़ा था। भाजयुमो नेता का आरोप है कि जब उन्होंने बाइक को सीधा करने को कहा, तो होमगार्ड भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। उसने रौब दिखाते हुए कहा कि वह कोतवाली में तैनात होमगार्ड है। घटना के बाद जब अंबुज कोतवाली शिकायत करने पहुंचे, तो होमगार्ड भी वहां आ धमका और थाने में ही गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित नेता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप है कि होमगार्ड ने कहा, तुम भाजपा के नेता हो इसलिए मार रहे हैं नेतागीरी की तो घर में घुसकर जान से मार देंगे, फर्जी मुकदमों में फंसा देंगे। इसके बाद भाजयुमो नेता को जानमाल की धमकी देकर कोतवाली से उसे भगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, नपा के पूर्व चेयरमैन सुनील चक, भाजपा नेता अरुण दुबे, अमरदीप दीक्षित, मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, शिव कुमार शाक्य, अरुण सक्सेना समेत कई भाजपाई कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने सवाल उठाया कि जब थाने में ही फरियादियों को मारा जाएगा तो फिर न्याय की उम्मीद कहां से की जाएगी। उन्होंने दोषी होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पहले दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाया कि आरोपित होमगार्ड के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी, गोपनीय रिपोर्ट भेजी जाएगी और उसे बर्खास्त भी किया जाएगा। रिपोर्ट वादी को भी दी जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए और कोतवाली से लौट गए।

IMG 20250419 WA0177
इनसेट
शिकायत पर मिला ताना, अब झुक कर पैर छुआ करेंगे
कायमगंज।
घटना के बाद भाजयुमो नेता अंबुज गंगवार जब कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मिले और पूरी आपबीती बताई, तो उन्हें न्याय दिलाने की बजाय ताने सुनने को मिले। अंबुज का आरोप है कि जब उन्होंने अपना परिचय देते हुए घटनाक्रम पुलिस को बताया, तो वहां मौजूद एक इंस्पेक्टर ने व्यंग्य करते हुए कहा, अब जब भी आया करो, झुक कर पैर छूआ करेंगे। पीड़ित नेता ने इस तरह की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए। वहीं, इंस्पेक्टर ने इस पूरे आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उनके सामने की बात नहीं है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes