KAIMGANJ NEWS न०पा० की बजट बैठक में अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों का विरोध कर उपस्थित 21 सभासदों में से 9 ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए किया बैठक का बहिष्कार

IMG 20250416 WA0293

KAIMGANJ NEWS सभासदों का आरोप है कि बिना आम सहमति के ही बजट का किया जा रहा निर्धारण नियम संगत नहीं हो सकता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर पालिका परिषद कायमगंज की बजट बैठक सभासदों के कड़े विरोध के चलते अफरातफरी भरे माहौल में हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में मौजूद 21 में से 9 सभासदों ने विरोध दर्ज कराते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर असहमति जताई और कहा कि बिना सुझाव और सहमति के बजट का निर्धारण किया जा रहा है। जो कतई उचित नहीं है ।
सभासदों का आरोप है कि बजट सत्र से पहले न तो कोई तैयारी बैठक बुलाई गई और न ही उनसे किसी प्रकार के सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा होनी थी, उनकी जानकारी भी समय रहते उपलब्ध नहीं कराई गई। सभासदों ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर भी असहमति दर्ज कराई।उन्होंने कहा कि कई बार मांगने के बावजूद कर्मचारियों और सफाई उपकरणों की सूची नहीं दी जा रही है। साथ ही उन्होंने हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स को यथावत रखने तथा गरीबों से जुड़े कार्यों पर प्राथमिकता देने की मांग की। सभासद गौरव, गीता देवी, पूजा शुक्ला, रविंद्र कुमार, शाहिद, सुनील, सौम्या गुप्ता, कृष्ण शाक्य और प्रमोद शर्मा ने बैठक में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बहिष्कार की घोषणा कर बैठक स्थल से बाहर निकल आए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes