KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी केन्द्र सरकार से सहमत नहीं हैं । उन्होंने कहा है कि बंगाल में ममता के रहते वक्फ कानून लागू नहीं किया जा सकता । इसके बाद से ही बंगाल में वक्फ कानून के पक्षधर विरोध कर रहे हैं । वहां धरना प्रदर्शनों से स्थिति गंभीर होती जा रही है । इसी मुद्दे को लेकर आज अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कायमगंज में विरोध दर्ज कराने के लिएपश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला दहन किया । साथ ही वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की केन्द्र सरकार से मांग की । पुतला दहन से पहले नगर के मोहल्ला जवाहरगंज में महासभा के नेता प्रदीप सक्सेना के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा पर गहरी चिंता जताई गई। इसके बाद महासभा के पदाधिकारी नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताया। उनका आरोप है कि बंगाल में लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। हिन्दू महासभा के इन पदाधिकारियों ने मांग की कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए । उनका तर्क है कि तभी वहां के लोगों को शांति पूर्वक रहने का अवसर मिल सकेगा । पुतला दहन एवं बैठक अवसर पर संगठन के चिरपरिचित – अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, रिंकू कौशल, पप्पू गुप्ता, अमित कौशल, सनी, सानू सक्सेना, प्रेम बाबू, लखन, दिलीप, शिवम, अंकित गुप्ता आदि पदाधिकारी ब सदस्यगण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep