KAIMGANJ NEWS शिवरई मठ गांव में राजमिस्त्री हत्याकांड का स्थलीय निरीक्षण कर एसपी ने ली मामले की जानकारी – मृतक के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

IMG 20250408 WA0300

KAIMGANJ NEWS – घटना के बाद से ही लगाए जा रहे कयास गांव में पसरा भययुक्त सन्नाटा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज के ग्राम शिवरईमठ में राजमित्री रक्षपाल की हत्या के तीन दिन बीत चुके हैं । हालांकि पुलिस सक्रिय नजर आ रही है फिर भी अब तक कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है पूरे गांव में सन्नाटा सा पसरा है । यहां मजदूरी के रुपए मांगने गए रक्षपाल की हत्या के इस मामले को अब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों के दिलों में अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गांव में हर जगह इस दिल दहला देने वाली घटना की चर्चा हो रही है। ग्रामीण अलग अलग कयास लगा रहे है हालांकि कोई खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन दबी जुबान में कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं ।
सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर मजदूरी के रुपए मांगने गए रक्षपाल के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे जान से मार दिया गया? आखिर घटना का असली राज क्या हो सकता है ।हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कई विन्दुओं को ध्यान में रख कर सक्रिय हो चुकी है । मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। बताया जा रहा है पुलिस को अहम सुराग मिले हैं । लेकिन पुलिस सही ढंग पता लगाने की कोशिश कर रही है । मिल रही जानकारी में कितनी सच्चाई है इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है ।मंगलवार को मामले की गहराई से जांच करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली।एसपी ने मृतक रक्षपाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष जांच और जल्द न्याय का आश्वासन दिया। उनके साथ इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने खेतों और पास के बागों का भी निरीक्षण किया, ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम कड़ी हाथ लग सके।घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes