सपा भाजपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे_असदुद्दीन ओवैसी

_बाबू सिंह कुशवाहा को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का किया आवाहन
फर्रुखाबाद,। एआइआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ही थाली का बताते हुए जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से होकर गुजारने का वादा किया।
एआइआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने फर्रुखाबाद के लोगों के साथ फरेब किया है। बाबू सिंह कुशवाहा के मुख्यमंत्री बनने पर गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से निकाला जाएगा। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि ये चुनाव वोट बेचने का नहीं, नौनिहाल बच्चों का भविष्य सुधारने का है।
फर्रुखाबाद के मोहल्ला लकूला में सभास्थल पर लगभग दो घंटे देरी से पहुंचे। भागीदारी मोर्चा के नेताओं का हेलीकाप्टर उतरते ही आसपास की भीड़ जमा हो गई । हेलीपैड से नेताओं को लेकर कारों का काफिला मंच के पास पहुंचा। सबसे पहले जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा बोलते हुए कहा की ऊपर से लेकर नीचे का सिपाही सरकार की सुनता है। इसलिए प्रत्याशियों को मत देखना मेरा और ओवैसी साहब का चेहरा देखना। उन्होंने जहां भाजपा पर निशाना साधा तो वहीं अखिलेश यादव को भी भर्तियों में मनमानी के आरोप लगाए। बोले हमारी सरकार बनी तो तीन तीन उपमुख्यमंत्री होंगे।
उसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तंस कसते हुए कहा कि फर्रुखाबाद में डबल इंजन की सरकार विकास कराने के नाम पर फर्रुखाबाद की जनता को लॉलीपॉप दिखाती रही। शहर में चौक सहित कई जगह पर जाम की समस्या बनी रहती है। फर्रुखाबाद में चार भाजपा के विधायक तथा एक सांसद है, फिर भी गंगा एक्सप्रेस वे फर्रुखाबाद को नहीं मिला। बंद पड़ी कताई मिल को सपा-भाजपा चालू नहीं करा सकी। मंच पर एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली व जिलाध्यक्ष मोहम्मद,जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष स्वदेश शाक्य, जिला सचिव शिवराम सिंह शाक्य, अकरम, मिनहाज अनवर के अलावा इस मौके पर गठबंधन की फर्रुखाबाद की प्रत्याशी रुचि राजपूत, कायमगंज के अरुण कुमार, छिबरामऊ विधानसभा प्रत्याशी चंदन, कन्नौज विधानसभा प्रत्याशी सुनील कुमार मौजूद रहे।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes