KAIMGANJ NEWS 11 वर्षीय किशोर की गंगा के सोते में डूबने से हुई मृत्यु

Picsart 25 03 16 06 15 14 619

KAIMGANJ NEWS – पिता के साथ खेत पर गया किशोर सोते में नहाने चला गया था – गहरे पानी में घुसते ही हो गया दुखद हादसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कटरी क्षेत्र में वह रही गंगा की उपधारा ( सोते ) में नहाने के लिए घुसे ग्यारह बर्षीय किशोर की पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई । घर के चिराग की मौत के गम में परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था ।क्षेत्रीय गांव कुंवरपुर निवासी शिवरतन अपने 11 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ गंगा सोता के पास स्थित अपने खेत पर गए थे।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

बताया गया कि जब शिवरतन खेत की ओर चले गए तभी सौरभ पास में स्थित गंगा सोते में नहाने के लिए पानी में घुस गया और अचानक डूबने लगा। इसी दौरान वहां पशु चरा रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर शिवरतन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गंगा सोते में छलांग लगाकर सौरभ को बाहर निकाला और फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमित कुमार ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां शिवा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक सौरभ अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। रोते बिलखते परिजनशव लेकर घर चले गए । इस अनहोनी दुखद घटना से पूरा गांव शोकाकुल दिखाई दे रहा था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes