KAIMGANJ NEWS गायब किशोरी मामले में सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध कारें पुलिस जांच में जुटी।

Picsart 25 03 10 08 19 58 433

KAIMGANJ NEWS –नगर के चर्चित किशोरी मामले में कई वीडियो और वायरल।
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के चर्चित किशोरी मामले में कई और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज वायरल हुए है, जिसमें कई संदिग्ध कारें दिख रही है। तीन कारों में सवार लोग और पास में टहलता दिव्यांग युवक नजर आ रहा है। इससे पुलिस को नई दिशा के साथ जांच में तेजी आई है। पुलिस कार के नंबर को ट्रेस करने में लगी है। वही संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
नगर के मोहल्ला नुनहाई की किशोरी मोना के लापता होने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। हर सुबह लोग इस मामले की ताजा जानकारी पाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। बीते दिनों एटा जनपद के अलीगंज थाने के गांव फतेहपुर के किशोरी मामा विनोद तोमर ने कोतवाली में तहरीर दी थी वहीं सभासद समेत मोहल्लेवासियों की ओर से भी संयुक्त रूप से तहरीर दी गई थी, जिसके आधार कर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले कई वीडियो सामने आ चुके है। इस बीच, पुलिस को कुछ और अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। नए फुटेज में एक ही समय पर गली के मुहाने पर तीन कारें खड़ी नजर आ रही हैं, जिनमें कई लोग सवार थे। इसके अलावा, पास ही एक दिव्यांग युवक टहलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक किशोरी के परिवार से जुड़ा हो सकता है। स्थानीय लोग इस दृश्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
इनसेट
पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं
कायमगंज।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही घटना की कड़ियों को जोड़कर इसका खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
इनसेट
लापता किशोरी के मामा की बढ़ती चिंता, लोगों में आक्रोश
कायमगंज।
मोना के लापता होने से उसके मामा परेशान है और उनके परिवार में भारी चिंता का माहौल है। वह लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, नगरवासियों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पुलिस जल्द ही कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक करेगी और किशोरी का पता लगाएंगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes