KAIMGANJ NEWS 11 मार्च से पेराई सत्र बंद होने की सम्भावना व्यक्त कर – चीनी मिल ने जारी किया दूसरा सूचना नोटिस

Picsart 25 01 30 19 52 35 025

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज संचालन प्रशासन समिति ने गन्ने की आपूर्ति कम होने पर मिल में इसी माह की तारीख 11 मार्च से पेराई सत्र बंद करने की घोषणा करते हुए किसानों से अबिलम्ब गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है। यह जानकारी दि0 किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक शादाब असलम ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ने की आपूर्ति न होने के कारण पेराई सत्र को 11 मार्च से बंद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन गन्ना किसानों के पास गन्ना अवशेष है । वह जल्द से जल्द मिल को आपूर्ति उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद जिन किसानों के पास गन्ना शेष रह जाएगा उसकी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की नहीं होगी। वैसे भी क्षेत्र में लगातार कम होते जा रहे गन्ना उत्पादन जैसे तमाम कारणों से खेतों में गन्ना खड़ा नहीं है । यदि इसी तरह गन्ना उत्पादन क्षेत्रफल में कमी आती रही तो शायद अगले पेराई सत्रों में गन्ने की मिल को आपूर्ति होने में बेहद एवं अहम समस्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes