KAIMGANJ NEWS योग एवं स्वच्छता जागरण हेतु स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक से दिया एनएसएस ने जन सामान्य को जागरूकता संदेश

IMG 20250306 WA0294

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
एल वाई डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर के तीसरे दिन नगर के पास स्थित गांव लालपुर पट्टी में ईकाई के स्वंय सेवकों ने विशेष शिविर का शुभारम्भ योगाभ्यास एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ किया । इस जन जागरण अवसर पर स्वयंसेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वंय सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी के साथ उन्होंने
स्वच्छता रैली और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से ग्रामीणों को जागरूक किया।
गांव में निकाली गई स्वच्छता रैली जिसमें स्वयंसेवकों ने नारा दे कहा कि सौ रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई और जन-जन का नारा है भारत को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके बाद, स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें गांव वासियों को साफ-सफाई के महत्व को कई तरह से समझाया गया । आहूत बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के इंग्लिश विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ईश्वर चंद्र विद्यासागर अग्निहोत्री ने स्वयंसेवकों को एनएसएस ताली, ध्येय और लक्ष्य गीत का अभ्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवक समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के तरीकों को सीखते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. मनीषा सक्सेना, डॉ. आशीष तिवारी, रितिक गुप्ता, बृजेश वर्मा, दिनेश, सत्यनारायण सिंह, अरविंद यादव, विवेक अवस्थी , नीलकमल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes