KAIMGANJ NEWS न्यायालय आदेश से प्रशासनिक कार्यवाही कर भूखंड पर दिलाए जा रहे कब्जे का ग्रामीणों ने विरोध कर विवादित जगह शमशान स्थल बताया

Picsart 25 03 05 06 07 50 653

KAIMGANJ NEWS , तनावपूर्ण स्थिति बनती देख पुलिस ने किया हस्तक्षेप – मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक के पति ने भी मामले को समझने का किया प्रयास – यह कहकर कि इस मामले को फिर समझेंगे मौके से चले गए
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज सेअचरा जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग स्थित गांव सत्तारनगर गांव के पास 29 डिसमिल के भूखंड पर न्यायालय आदेश से कब्जा दिलाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराई जा रही नापजोख की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया । स्थिति तनावपूर्ण होती देख शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई । गांव बालों का कहना है कि यह भू खंड शमशान भूमि का है । जिसका वाद एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है । वहीं मौके पर पहुंचे एक अन्य पक्ष ने इसी भूखंड वाले रकवे में 10 डिसमिल जमीन अपनी होने की दलील दे जगह अपनी बताई । कराई जा रही कब्जा कार्यवाही एवं ग्रामीणों तथा एक अन्य पक्ष द्वारा तर्क वितर्क के कारण विवाद बढ़ने पर स्थिति तनाव पूर्ण होती देख पुलिस एक्शन मोड़ पर आती दिखाई देने लगी ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
इसी बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक के पति ने भी प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। किन्तु काफी बहस के बाद कब्जे की कार्रवाई जारी रही । मामला कायमगंज-अचरा मार्ग स्थित सत्तारनगर गांव के पास 29 डिसमिल भूखंड पर कोर्ट के आदेश से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दिवाकर को कब्जा दिलाने पहुंचे तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, राजस्व कर्मी, कोर्ट के अमीन जागेश्वर दयाल दीक्षित और पुलिस इंस्पेक्टर रामअवतार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने नक्शे के अनुसार जमीन की नाप-जोख की। जैसे ही नींव खोदने के लिए जेसीबी चलाई गई । गांव इनायतनगर
सहित आसपास के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह जमीन शमशान घाट की है और इस पर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। ग्रामीणों का दावा था कि संतोष दिवाकर की जमीन इस भूखंड के पीछे के हिस्से में है । लेकिन गलत जगह पर कब्जा दिलाया जा रहा है।
मौके पर विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार भी पहुंच गए। इसी बीच एक और पक्ष भी वहां पहुंच गया और उसने भी 10 डिसमिल जमीन पर अपना दावा पेश किया। विधायक पति ने कोर्ट अमीन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। अमीन ने बताया कि नक्शे के अनुसार वादी को इसी भूखंड पर कब्जा दिया जाना है। इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।
अमीन ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि अगर उनके पास कोई वैध दस्तावेज हैं तो वे प्रस्तुत करें। मामले को बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। विधायक पति ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बैठकर समाधान निकाला जाएगा और वे अपने समर्थकों के साथ मौके से वापस चले गए ।

इनसेट : –
स्थिति तनावपूर्ण किन्तु जारी रही कब्जा कार्यवाही
* इस भूखंड का विवाद पुराना है जिससे इस पर कई बार बन चुकी है विवाद की स्थिति *
कायमगंज : –
विवादित स्थल पर तनाव पूर्ण माहौल के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जे की कार्यवाही जारी रही। विरोध कर रहे ग्रामीण आखिर में शांत होते दिखाई दिए । कोर्ट अमीन ने मौके पर मुनादी करबा कर ग्रामीणों को सूचित किया कि यह भूखंड संख्या 242/1 और 242/2 पर कोर्ट के आदेश के तहत कब्जा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे । इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर कायमगंज के अलावा कंपिल, मेरापुर और शमशाबाद थानों का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा ।
गांव इनायतनगर के पास सड़क मार्ग के निकट स्थित इस भूखंड का विवाद वर्ष2013 से सरगर्मी के साथ चर्चा में बना हुआ है । ग्रामीणों इससे पहले भी इस जगह तथा इसके इर्दगिर्द होने वाले कब्जे के प्रयास का विरोध करते रहे हैं । हर बार पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए जाना पड़ा । चार साल पहले इस मामले में एक पक्ष ने वाद दर्ज कराया था। बरहाल इस विवादित भूखंड का पिछले लम्बे समय से चला आ रहा विवाद आज तक जारी दिखाई दे रहा था । जिससे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है । लेकिन फिर भी यह कहना मुश्किल है कि यह प्रकरण खत्म हो गया । क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि यह जगह शमशान भूमि की ही है । इसलिए वे न्याय के लिए शांति पूर्ण ढंग से विधिक सहायता ले संघर्ष जारी रखेंगे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes