Uttar Pradesh news- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत संबंधित थाने में सीओ व उनके पेशगार के विरुद्ध एंटी करप्सन टीम ने कराया मुकदमा दर्ज
साभार : –
( द एंड टाइम्स न्यूज )
*उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ सीओ चकबंदी का पेशकार गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम अब सीओ चकबंदी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जनपद बदायूं में सोमवार को एंटी करप्शन, बरेली की टीम ने बिसौली के सीओ चकबंदी के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके पेशकार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम का दावा है कि रिश्वत सीओ चकबंदी प्रमोद कुमार सिंघल ने मांगी थी और उन्हीं के इशारे पर पेशकार रिश्वत ले रहा था। बिसौली के सीओ चकंबदी व पेशकार के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पेशकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सीओ चकबंदी की तलाश की जा रही है।
* क्या था रिश्वत खोरी का मामला*
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह के मुताबिक इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव निवासी अजीत सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

अजीत ने शिकायत में बताया था कि उनकी मां मंजुल की जमीन सीओ चकबंदी उसके नाम ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं और जमीन नवीन परती में दर्ज कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने भी सीओ चकबंदी को जमीन मंजुल के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन करने के एवज में सीओ चकबंदी ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
* टीम ने कैसे किया खुलासा*
एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलते ही ट्रैपिंग का तानाबाना बुना और डीएम निधि श्रीवास्तव से अनुमति ली। इसके बाद सीओ के पेशकार रामनरेश निवासी घनसरे थाना बिलग्राम, हरदोई को बिसौली के सीओ चकबंदी कार्यालय से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ चकबंदी प्रमोद कुमार सिंघल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उम्मीद है कि सीओ चकबंदी भी जल्द गिरफ्तार हो सलाखों क पीछे होगें ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr