KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अपने दौर में सामाजिक क्रांति के अगुआ रहे संत रविदास की जयंती पर विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित संगोष्ठी में संस्था अध्यक्ष प्रोफे. रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि संत रविदास न तो तुलसी की तरह समझौता वादी थे और न कबीर की तरह और आक्रामक, बल्कि वे तो गुरु नानक देव की तरह मानवतावादी धर्म पुरुष थे । अपने विचार व्यक्त कर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील चक ने कहा कि संत रविदास ने पाखंड और आडंबर का खंडन किया और मन की पवित्रता पर जोर दिया। वैदिक धर्म समाज की संत परंपरा में उनका बहुत ऊंचा स्थान है। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला -पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर एवं प्रोफे. कुलदीप आर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में सामाजिक समरसता न तो कानून और न राजनीति से बल्कि संतों के माध्यम से ही संभव है। रामसिंह गौतम एडवोकेट, रामगोपाल सिंह ,वीएस तिवारी, जेपी दुबे आदि ने कहा कि तथागत बुद्ध ने करुणा का जो संदेश दिया था । संत रविदास ने इसका व्यावहारिक रूप प्रस्तुत किया। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने मीरा के गुरुदेव को प्रणाम करते हुए सार युक्त संदेश दे कहा कि…
जो कुछ तुलसी कह गए जो बोले रविदास।
सिर्फ उसी से संभव समरस सहज प्रकाश।।
विरले ही इस जगत में होते हैं रविदास।
जिनको अपनी भक्ति पर होता है विश्वास।।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि
कर जो तेरा कार्य है इसमें कैसी शर्म।
कर्म योग ही भक्ति है कर्म योग ही धर्म।।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन और संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सादगी कर्मयोग मानवतावादी दृष्टिकोण का ऐशा अनुपम संगम है जो आज भी व्यवहारिक एवं प्रेरणा दायी है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr