KAIMGANJ NEWS संविधान बचाओ, भाईचारा बनाओ यात्रा के जनपद में आने पर, पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का हुआ जोरदार स्वागत

IMG 20250206 WA0200

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
संविधान बचाओ भाईचारा बनाओ यात्रा का शुभारम्भ 7 जनवरी से जन अधिकार पार्टी द्वारा किया गया । इस दौरान यात्रा कई जनपदों से होकर जिला बांदा पहुंची बांदा से चलकर यात्रा का 4 फरवरी को
जनपद फर्रुखाबाद की विधानसभा कायमगंज में प्रवेश हुआ। यहां आकर यात्रा बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा क्षेत्र के गांव नगला गुठना रसीदपुर ढर्रा शादी नगर,कुरार,अचरा चौराहा,बराविकू, हजरतपुर, ललई, शिवरईबरियार, इजौर, लटूरनगर, झब्बूपर, सत्तारनगर , इनायत नगर, कायमगंज,भोगपुर,कम्पिल,रौकरी, भटमई, कछनगला, सिवारा में पहुंची। यहां पहुंचकर एक जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई । सूचना मिलते ही जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे । जिन्हें संबोधित कर यात्रा का उद्देश्य बताया गया। इसके बाद 5 फरवरी को गांव पपड़ी,चिल्सड़ी,दलेलगंज होते हुए फर्रुखाबाद की विधानसभा सदर क्षेत्र में कई स्थानों पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कई जगह जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने एकजुटता पर बल दिया और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर सरकार पर तीखे प्रहार किए ।
* यात्रा दौरान ही सौंपी जिम्मेदारी*
इस दौरान उन्होंने रसीदपुर में रवि शाक्य को विधानसभा कायमगंज का महासचिव और विक्रम सिंह शाक्य,शिवम् शाक्य को बूथ अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा।
= बुद्ध प्रतिमा का अनावरण कर सौंपे पार्टी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र =
वहीं श्री कुशवाह ने रसीदपुर में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया । इनायत नगर और लटूरनगर झब्बूपर में मनोज कुमार शाक्य, महिमा चन्द्र शाक्य, रामबाबू शाक्य, देवीसिंह शाक्य, हजरतपुर में धर्मवीर शाक्य, राहुल शाक्य और दलेलगंज में शीशराम शाक्य व राघवेन्द्र शाक्य को जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव किरन कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव डा. सन्तोष लोधी सिंह , अजीत प्रताप कुशवाहा , ज्ञान प्रकाश मौर्य, योगेन्द्र शाक्य राष्ट्रीय सचिव, अभय मण्डल, सुदेश शाक्य, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य, महासचिव व आगरा प्रभारी प्रदीप राजपूत, अलीगढ़ मण्डल अध्यक्षरमेश चंद्र , छोटेलाल कुशवाहा, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष वैद्य केपी सिंह शाक्य के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes