KAIMGANJ NEWS – चोरी की घटना से दूकानदारों में आक्रोश युक्त भय व्याप्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
व्यस्त मार्केट जहां रात को पुलिस पिकेट ड्यूटी पर पुलिस रहती है । वहीं से कुछ दूरी पर मुख्य चौराहे के पास जवाहरगंज सब्जी मंडी में नकब लगाकर परचून दुकान से शातिर चोरों ने हजारों की चोरी कर ली। घटना से दुकानदारों में हडकंप मच गया। शातिर चोर खड्हर की ओर से घुसे थे। नगर के पाठक मोहल्ला निवासी अनिल रस्तोगी की जवाहरगंज सब्जी मंडी में परचून की दुकान है। उन्होंने रोज की भांति दुकान गुरुवार शाम बंद की और घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकानदार अनिल का पुत्र अभिषेक करीब साढे़ दस बजे दुकान खोलने पहुंचा और जैसे ही शटर उठाया तो अंदर रोशनी देख अवाक रह गए। चोरों ने दुकान के पीछे स्थित खड्हर से नकब लगाया था। चोरी की जानकारी पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना कस्बा चौकी पुलिस को दी गई ।
चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, मंडी चौकी प्रभारी अबधेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान की छत पर चढकर आसपास नजर दौड़ाई। लोगों का अनुमान है कि आसपास के ही नशेड़ियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा । वहीं लोग इस बात से भी आश्चर्य में थे कि चोरों द्वारा लगाया गया नकब का साइज काफी छोटा था। इसमें कोई बड़ा व्यक्ति घुस नहीं सकता। ऐसे में कौन अंदर पहुंचा यह सवाल बना हुआ है। दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से सात हजार रुपए नकद व पान मसाला आदि सामान चुरा ले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun