KAIMGANJ NEWS हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में विविध कार्यक्रमों एवं ध्वजारोहण के साथ सीपी में मनाया गणतंत्र दिवस

Picsart 25 01 27 17 52 01 106

– मातृभूमि की एकता अखंडता का संदेश देते प्रस्तुत कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक एवं अतिथिगण

कायमगंज / फर्रुखाबाद
शिक्षण संस्था सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में गणतंत्र दिवस का पूरी भव्यता के साथ आयोजन हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष म्युनिसिपल कॉरपोरेशन प्रदीप गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती एवं एचसी वर्मा एवं डॉक्टर अदिति तिवारी ने ध्वजारोहण किया ।

Picsart 25 01 27 17 51 24 747

प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया । ‘नमो एंथम, कार्यक्रम के माध्यम से सभी महापुरुषों को नमन किया गया । नर्सरी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने, -आई एम इंडिया, – कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुत दी । भारत विविधिताओं का देश है ” रितु आ गई है “कार्यक्रम के द्वारा बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया । ” झांसी की रानी ” कार्यक्रम देख उपस्थित लोग तालियां बजाने को विवस हो गए । देशभक्ति से परिपूर्ण अनेक कार्यक्रमों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई । जिससे दर्शक एक बार फिर भाव विभोर हो तालियां बजाने लगे । अंग्रेजी और हिंदी भाषण के माध्यम से बच्चों ने मातृभूमि की एकता अखंडता एवं समृद्धि का संदेश दिया । विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अदिति तिवारी ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ‘ मुख्य अतिथि अतिथि श्री गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी । वहीं अतिथि डॉक्टर खुशबू सिंह ने छात्रों को सकारात्मक शोच के साथ भविष्य निर्माण का संदेश दिया । आयोजित आयोजन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों को भी समझ कर दायित्व निर्वाह करना चाहिए । विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए छात्रों को निरंतर मेहनत एवं अभ्यास करने के लिए प्रयास रत रहना चाहिए का मंत्र दिया । विद्यालय समूह की निदेशक का डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि हमें विद्यार्थी जीवन में समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील बने रहना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में रविंद्र कुमार बाजपेई प्रधानाचार्य . सीपी विद्या निकेतन ने आए हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर निदेशक डाoमिथिलेश अग्रवाल – लक्ष्मी नारायण अग्रवाल तथा अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों के प्रधानाचार्यो ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया । कार्यक्रम अवसर पर मोनिका अग्रवाल तथा विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 24 15 35 45 241

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes