लखनऊ। 11 फरवरी 2022 उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 की कमान संभाले कांग्रेस महासचिव /यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी ने आज बहुत सधे हुए जोशीले अंदाज में वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश के मतदाताओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। वर्चुअल तथा कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार की विफलताओं का सिलसिलेवार ब्यौरा बताते हुए कहा कि यूपी में मुख्य समस्या बेरोजगारी , महंगाई , महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही किसानों की तमाम विकराल समस्याएं हैं। महंगाई चरम पर है, मैं जानती हूं कि आप किस तरह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आप खरीद नहीं पा रहे हैं, 1000 रुपये का गैस सिलेंडर भरवाने के लिए पैसा जुटाना मुश्किल हो रहा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, इन समस्याओं का सामना आप खुद कर रहे हैं, सरकार नेआपको भगवान भरोसे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री के दो मित्र एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर 1 और नंबर 2 पर आ चुके हैं। असलियत ये है कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के लिए सब कुछ कर रही है। देश की संपत्तियां मित्रों को सौंपी जा रही हैं। बड़े उद्योगपति फल-फूल रहे हैं। जो छोटे दुकानदार हैं, मझोले उद्योग हैं, छोटी-छोटी यूनिट चलाते हैं, उनके लिए कुछ नहीं है। मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है, गरीबों के लिए भी कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री आपको बधाई दे रहे हैं कि आप लखपति बन गए।
प्रियंका गांधी ने कहा, लेकिन मैं जहाँ जाती हूं, लोग कहते हैं कि रोजी-रोटी कमानी मुश्किल हो गई है, महंगाई इतनी है कि कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं, बेरोजगारी से लोग परेशान और त्रस्त हैं। असलियत ये है कि गरीबी बढ़ रही है. जितने लोगों को कांग्रेस के 10 साल के शासन में गरीबी से निकाला था, उससे ज्यादा लोग इस सरकार में गरीबी रेखा के नीचे आ चुके हैं। असलियत ये है कि धर्म और जाति की बातों से आपका पेट नहीं भरेगा। आप अपने बच्चों को शिक्षा इसलिए नहीं दिलाते कि वो बड़े होकर एक-दूसरे से लड़ें। आप अपने बच्चों की शिक्षा इसलिए दिलाते हैं कि वो रोजगार ढूंढे, अपना भविष्य बनाएं।
प्रियंका ने कहा कि हम किसानों के कर्जे माफ करेंगे, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे, गेहूं-धान के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल दाम निर्धारित करते हुए गन्ने का मूल्य 400 रुपया प्रति क्विंटल देंगे, कोरोना काल में दुकानदारों, छोटे व्यापारियों का बिजली बिल का बकाया माफ कर देंगे, सबका बिजली का बिल हाफ करेंगे, 20 लाख रोजगार देंगे। वहीं महिलाओं के लिए उन्होंने वादे करते हुए कहा कि जितने भी सरकारी रोजगार हैं, पहले के आरक्षण के तहत 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को देंगे, पुलिस भर्तियों में 25 फीसदी महिलाओं की भर्ती हुआ करेगी, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।
युवाओं के लिए भी उन्होंने कांग्रेस की ओर से वादा करते हुए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि- स्पेशल भर्ती आयोग का गठन होगा -जॉब कैलेंडर बनेगा- जिसमें हर भर्ती की परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि, नियुक्ति तिथि होगी। इसे समय से करने का-एक कानून लाएंगे, ताकि कैलेंडर अनुसार भर्ती नहीं होने पर कानून के अनुसार कार्यवाही की जा सके । अंत में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह खोखले वादे नहीं हैं, हम आपको आश्वासन दे रहे हैं कि हम ये सभी वादे करके दिखायेंगे।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct