KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिला कासगंज , थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बढ़ौला निवासी जयसिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र भाव्या खेलते हुए भगौने में बन रही चाय के पास पहुंच गया । उसने नादानी में चूल्हे पर रखे भगौने को पकड़ कर खींचना चाहा । तो भगौने के पलटने से खौलती गर्म चाय मासूम के ऊपर गिर गई । जिससे बच्चा झुलस कर छटपटाने लगा । घबराए परिजन उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लाए । जहां उपचार जारी था ।
=
दुर्घटना में चार घायल – दो की हालत गंभीर
कायमगंज –
अलग – अलग घटनाओं में कंपिल क्षेत्र के गांव बिलाह निवासी टीटूू व लालजीत के अलावा जनपद कासगंज के थाना पटियाली की पुलिस चौकी दरियावगंज क्षेत्र के गांव टिकईया नगला निवासी ज्योती, कंपिल क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी रामतीरथ घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। चारों के परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ज्योती व रामतीरथ को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
=
असंतुलित हो गिरा ग्रामीण हालत गंभीर
कायमगंज –
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी किशनकांत ऊँची जगह से फिसलकर गिर गए । निकली चीख तथा गिरने की आहट पर परिजन मौके पर पहुंचे । जहां से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लाए । उपचार जारी था ।
=
कीट नाशक पीने से युवक की बिगडी हालत
कायमगंज –
नगर सटे गांव प्रेमनगर निवासी अंशुल ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन घबरा गए और उसे अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर हालत में पहुंचे जहर पीडित का उपचार जारी था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct