Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –
जिलाधिकारी डा० वी के सिंह के निर्देशन में मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज प्राइवेट बस अड्डा पर सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चलाने के नियमों की जानकारी दे जागरूक किया गया । आयोजित कार्यक्रम में बस, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा तथा टैक्सी के लगभग 90 चालक, वाहन स्वामी तथा बस व टैम्पो यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया । उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी ने बताया की यातायात नियमों का पालन दिन के साथ-साथ रात में भी अवश्य किया जाना चाहिए । अक्सर चालक रात में हेडलाइट के हाई बीम तथा लो बीम के प्रयोग के संबंध में जागरूक नहीं होते हैं। जब वाहन का संचालन किसी ऐसे मार्ग पर किया जा रहा हो जिस पर यातायात कम हो तथा दूर तक दृश्यता की आवश्यकता हो तब हाई बीम का प्रयोग किया जाना है । परंतु दूसरे वाहन के पास आने अथवा दो पहिया वाहन आदि के निकट से गुजरने के समय लो बीम का प्रयोग किया जाना चाहिए – ताकि अधिक प्रकाश के कारण दूसरे वाहन की सुरक्षा को खतरा में न हो । रात्रि में हेडलाइट का प्रयोग दृश्यता एवं संकेत के लिए किया जाता है । अतः वाहनों के बीच उचित दूरी बनाकर रखें तथा डिपर का प्रयोग करें ताकि यातायात सुरक्षित रहे ।
एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी द्वारा सभी यूनियन पदाधिकारियों तथा चालकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा आह्वान किया कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें ।, वाहन के प्रपत्र पूर्ण रखें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, अपनी गति को नियंत्रण में रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। सभी चालक गाड़ी पर यदि अपने सामने अपने परिवार की फोटो लगाकर रखेंगे तो उन्हें याद रहेगा कि उन्हें सकुशल घर पहुंचना है । तब वह जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएंगे । सभी सुरक्षित रहें यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने जनपद फर्रूखाबाद को दुर्घटना रहित जनपद बनाने का संकल्प लें।
इनसेट : –
किए गए21 वाहनों के चालन
फर्रुखाबाद : –
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा मार्ग चेकिंग करते हुए बिना एचएसआरपी लगे वाहन, गलत दिशा मे चलने वाले वाहन तथा बिना हेलमेट के वाहन संचालन के उपयोग में 21 चालान किए गए। यह प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct