KAIMGANJ NEWS छात्रों ने आकर्षक रैली आयोजित कर दिया तंबाकू नियंत्रण जागरूकता का संदेश

IMG 20250109 WA0131

KAIMGANJ NEWS -रैली आयोजन के अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन कर कॉलेज में निबंध तथा रंगोली प्रतियोगिता की गई आयोजित

कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के एसएम इंटर कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन करने के बाद कॉलेज के छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचालन करते हुए आकर्षक रैली निकाल कर तंबाकू नियंत्रण जागरूकता का जनमानस को संदेश दिया । इसी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
बताया गया कि स्वास्थ मंत्रालय द्वारा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद कोटपा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी उद्देश्य से स्वास्थ विभाग की ओर से नगर के एसएनएम इंटर कालेज में तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर निंबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।, जिसमें प्रथम स्थान पर नीतेश, द्वितीय प्रिंस, तृतीय स्थान पर रघुनाथ सक्सेना रहे। कार्यक्रम की श्रृखला में तंबाकू जागरूकता को लेकर रंगोली भी बनाई गई। इसके बाद कालेज परिसर से तंबाकू मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई जो ट्रांसपोर्ट चौराहे से होकर मुख्य मार्ग से होकर निकली। रैली में शामिल बच्चे तंबाकू मुक्त लिखे श्लोगन व जागरूकता संदेश की पट्टिकाएं हाथों में लिए पथ संचलन कर रहे थे। कालेज में विद्यार्थियों की तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन किया गया । जिसमें छात्र नीतेश को मानीटर व सात छात्रों को स्वयंसेवक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सीएचसी से डा०संदीप कुमार, डा०रेशू सिंह, गौरव मिश्रा, पूनम, प्रधानाचार्य वीरेश शर्मा, रामगोपाल वर्मा, दीपक अग्निहोत्री, नागेंद्र सिंह आदि शिक्षक व कालेज स्टाफ आदि के लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes