KAIMGANJ NEWS अ०भा०उद्यो०व्या० मंडल ने की हाउस टैक्स से आधा वाटर टैक्स निर्धारित करने की मांग

IMG 20250108 WA0258

KAIMGANJ NEWS – व्यापारी नेताओं ने नगर पालिका फर्रुखाबाद का उदाहरण देते हुए मांगें पूरी करने की कही बात

कायमगंज /फर्रुखाबाद।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कायमगंज के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशाषीअधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व संग्रह निरीक्षक को सौंपा । ज्ञापन सौंपने से पहले ही व्यापारी नेताओं ने अधिशासी अधिकारी जो उस समय खिमसेपुर नगर पंचायत का चार्ज होने के कारण वही थे । उनसे फोन पर वार्ता की । ज्ञापन में दिए बिंदुओं पर हुई चर्चा में कहा गया कि फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के हिसाब से यहां पर भी हाउस टैक्स लगाने की मांग रखी । इस पर बताया गया है ईओ ने अपनी सहमति प्रदान की है । अभी तक हाउस टैक्स से दुगना वॉटर टैक्स लगता था । अब आगे से हाउस टैक्स के बराबर ही वॉटर टैक्स भी लगेगा । हालांकि व्यापारी नेताओं का कहना था कि उन्होंने हाउस टैक्स से वॉटर टैक्स का निर्धारण आधा करने की पुरजोर मांग की है l इसी के साथ सड़क चौड़ीकरण के संबंध में कहा गया है कि 9 मी० से ज्यादा कायमगंज में कोई भी सड़क नहीं है । इस बात पर भी उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए माना कि उन्होंने गजट में इसका उल्लेख नहीं किया है । यदि कोई बात होगी तो ईओ के कहे अनुसार सुधार का पूरा प्रयास किया जायेगा । ज्ञापन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी / संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य / नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता – सत्यनारायण वर्मा जिला महामंत्री – शिव बालक शर्मा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष रोहित गुप्ता – युवा जिला अध्यक्ष शंकर दयाल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes