Farrukhabad news सचिव जि०वि०से०प्राधि०/एडीजे ने जिला जेल का निरीक्षण कर70 बर्ष की उम्र पूरी कर चुके बंदियों की जमानत तथा रिहाई हेतु परिस्थितियों का किया आंकलन

IMG 20250108 WA0282

Farrukhabad news फर्रुखाबाद –
वास्तव में गुनहगार हैं अथवा नहीं लेकिन फिर भी 70 साल की उम्र पार कर चुके बहुत से बंदी कारागार में निरुद्ध होकर जेल यात्राएं भुगतने को विवश हो रहे हैं ।ऐसे बंदियों में बहुत से बंदियों की परिस्थितियां भी बेहद खराब होने से उन्हें न्यायालय पैरवी करने में सहायता ना मिल रही हो आदि समस्याओं को देखते हुए आज जिला कारागार फतेहगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन / अपर जिला जज संजय कुमार ने जेल का निरीक्षण किया । निरीक्षण में यहां इस जेल में70 बर्ष की आयु पूरी कर चुके24 बंदी मिले । परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । बताया गया कि जो बंदी वास्तव में शारीरिक आर्थिक या अन्य किसी परिस्थिति से लाचार होकर जेल की यात्राएं भुगत रहे हैं । वहीं कुछ बंदियों की प्रभावी ढंग से पैरवी भी नहीं हो रही है । ऐसे बंदियों को चिन्हित किया गया । इन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी जमानत तथा रिहाई हेतु प्रभावी पैरवी कराई जाएगी ।विधिक सहायता प्राप्त करने वाले बंदियों की निर्धारित नियम तथा मानक के अनुसार जानकारी प्राप्त की जाएगी । यदि ऐसा होता है तो मानवीय दृष्टिकोण से परेशानी भुगत रहे जेल में बंद लोगों की शेष जिंदगी के लिए एक अच्छा अवसर जीवन बिताने के लिए मिल जाने की संभावना बढ़ जाएगी । बंदी स्थित आकलन के समय चीफ डिफेंस काउंसिल शिव नरेश एवं डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे । जबकि बंदियों के प्रकरणों को सचिव / एडीजे के समक्ष पेश करने में जेल पी एल वी द्वारा सहयोग किया गया । जिला जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएलएसए ) के निर्देश पर जेल में निरुद्ध 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों व कैदियों एवं विचाराधीन बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई गई थी । इसीलिए आज एडीजे / सचिव द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यवाही के समय सूची में दर्ज नाम वाले बंदियों को सचिव / एडीजे के समक्ष अग्रिम कार्रवाही हेतु पेश किया गया था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes