KAIMGANJ NEWS कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

KAIMGANJ NEWS- कंपिल मंडल के लिए सबसे ज्यादा जमा हुए आवेदन – तीन नामों में से एक का नाम प्रदेश स्तर पर मंडल अध्यक्ष के लिए होगा तय
कायमगंज /फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2024
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही हैl जिसके लिए नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी क्षेत्र स्तर पर पहुंच कर नियम के मुताबिक कार्यकर्ताओं से आवेदन संकलित कर रहे हैं ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों ने अपने अपने मंडल क्षेत्र में जाकर आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके अन्तर्गत कंपिल में सबसे ज्यादा तो कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र में सबसे कम आवेदन आए। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जिले में बनी कमेटी पैनल को तीन नाम भेजे जायेंगे ।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल में अध्यक्षों के चयन को लेकर प्रदेश नेतृत्व की तरफ से नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों ने संबंधित मंडल पर जाकर आवेदन लिए। जनपद में 18 मंडल अध्यक्ष है। कायमगंज नगर व ग्रामीण के अलावा कंपिल मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन की लिए गए। यह आवेदन जिला स्तर पर जाएंगे, जिसमें देखा जाएगा कौन – कौन दो बार के सक्रिय सदस्य हैं। इसमें मंडल अध्यक्ष के लिए तय की आयु सीमा देखी जाएगी कि कही कोई ऐसा आवेदनकर्ता तो नहीं है कि जिसकी आयु 45 वर्ष से अधिक हो। सब कुछ तय करने पर जिले पर बनी कोर कमेटी समिति आवेदनों की जांच तथा चर्चा के बाद निस्तारण करेगी । छटनी के बाद तीन नामों का पैनल बनकर क्षेत्रीय स्तर पर जाएगा। वहां से प्रदेश में तीन नाम जाएंगे। इन्हीं में से प्रदेश से एक नाम चयन के लिए तय होगा। मंडल अध्यक्ष को लेकर यहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी जुगत में लगे है। वह जन-प्रतिनिधियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लगातार सम्पर्क में है और चयन हेतु उन्हें मदद का आसरा भी है । कायमगंज नगर मंडल के चुनाव अधिकारी बीएस राठौर ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए 19 आवेदन आए हैं। ग्रामीण मंडल के चुनाव अधिकारी अतुल दीक्षित ने बताया कायमगंज ग्रामीण मंडल के लिए दस आवेदन आए हैं। जबकि कंपिल मंडल के चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कठेरिया ने बताया कंपिल के लिए 23 आवेदन आए हैं। यह आवेदन जिले में बनी कोर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की अंतिम प्रक्रिया द्वारा पदाधिकारी का चयन होगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes