KAIMGANJ NEWS – एक में लगाया नकब वहीं दो दुकानों के तोड़े शटर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 दिसंबर 2024
पिछले काफी समय से क्षेत्र में चोर रुक-रुक कर चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं । लेकिन शायद आज तक किसी भी घटना का न तो खुलासा हुआ और ना ही कोई चोर पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली । संभवतः इसी कारण बुलंद हौसलों के साथ चोर लगातार चोरी की वारदातों को करने से बाज नहीं आ रहे हैं । नवीनतम जानकारी के अनुसार चोरों ने अपने हिसाब से हथकंडे अपनाते हुए कॉस्मेटिक (जनरल स्टोर ) ज्वेलर्स तथा इलेक्ट्रॉनिक की तीन दुकानों पर धाबा बोला – जहां चोरों ने एक दुकान में नकब लगाकर वहीं दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी कर ली। ज्वेलर्स की दुकान से चोर दुकान में रखी अलमारी उठा ले गए और उसे खंगालने के बाद वहीं थोड़ी दूर पर खेत में फेंक दिया । बताया गया कि कायमगंज रोड पर स्थित बरझाला गांव मार्केट में पूर्णा कॉस्मेटिक की दुकान तथा बबलू के इलेक्ट्रॉनिक दुकान वही हिमांशु की ज्वेलर्स की दुकान में चोरियां हुई है ।ज्वेलर्स राहुल निवासी कायमगंज के मोहल्ला काजमखां ने बताया कि उसकी दुकान में रखी अलमारी में सोने चांदी के आभूषण थे । जिन्हें चोर चुरा ले गए । वहीं शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी बबलू ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर उचका दिया और दुकान में रखें10 हजार रुपए तथा बैट्रा चोरी कर लिया । एक साथ तीन दुकानों से हुई चोरी की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा लोगों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया है । इसी तरह पहले जितनी भी चोरी की बारदातें हुई उन सभी में पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासा करने का हमेशा आश्वासन तो दिया गया । लेकिन शायद अब तक ना तो किसी घटना का खुलासा हुआ और ना ही घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग में से किसी एक को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब हो पाई है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May