Farrukhabad news आदमखोर तेंदुए के हमले में तीन बन कर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग हुए घायल

Picsart 24 12 09 17 15 09 169

Farrukhabad news- डीएम एसपी व वन्य अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे – मौक पर पहुंची कानपुर की वन्य टीम ने कड़ी में शकत के बाद तेंदुए को पकड़ा।

फर्रुखाबाद 9 दिसंबर 2024
आदमखोर तेंदुए के आतंक का शिकार बने लोग जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव जसमई के मजरा मटा की
मंडियां का बताया जा रहा है । जहां कहीं से भाग कर आए आदमखोर तेंदुए ने हमला करके आज सवेरे ही खेतों की तरफ जा रहे दो ग्रामीणों को घायल कर दिया । इसके बाद साइकिल से स्कूल जा रहे दो स्कूली बच्चों पर हमला बोला जिन्हें घायल कर दिया । हमले के वक्त कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । जिन्होंने शोर मचाकर लाठी डंडे चलाकर किसी तरह तेंदुए को वहां से भगा दिया । इसके बाद ग्रामीण तेंदुए की खोज में जिधर बह भागा था । जब ग्रामीण उधर की ओर गए तो तेंदुए ने फिर हमलावर अंदाज में लोगों पर हमला किया । जिससे कुछ लोग घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर स्थानीय वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची । वन विभाग की टीम के वनरक्षक दरोगा सिद्धार्थ दुबे, ताबिद वन दरोगा, सचिन वन रक्षक पर तेंदुए ने हमला कर दिया । जिससे यह तीनों वन्य कर्मी भी घायल हो गए ।
इसके कुछ देर बाद तेंदुए ने फिर ग्रामीनों पर हमला बोला और दो ग्रामीणों को घायल कर दिया ।तेंदुए के हमले से अबतक करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं । मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर जाल लगा दिया गया है । कानपुर से जल्द ही बनकर्मियों की टीम पूरे साजो सामान के साथ रेस्क्यू करने के लिए पहुंची । इसी के साथ पड़ोस के ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों पर ही रहने तथा सतर्कता बरतने के लिए कहा गया । प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाकर उचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं । बताया गया कि एक घायल किसी निजी अस्पताल में गया है । उसका पता लगाया जा रहा है पता लगाकर उसको भी समुचित उपचार दिलाया जाएगा । इधर कड़ी में शकत के बाद कानपुर से आई टीम ने तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर पकड़ लिया अब उसे कानपुर ले जाया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes