KAIMGANJ NEWS गाजियाबाद प्रकरण पर विरोध व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 24 11 04 21 33 34 028

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 नवंबर 2024

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में वहां के अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कायमगंज बार एसोसिएशन तथा रिवेन्यू बार एसोसिएशन दोनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा । ज्ञापन से पूर्व अधिवक्ताओं के दोनों संगठनों की बैठक में गाजियाबाद घटना की निंदा की गई तथा इसे बर्वर कार्यवाही बताया गया । इसके बाद कायमगंज बार तथा रिवेन्यू एसोसिएशन ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि हम सभी अधिवक्ता गाजियाबाद प्रकरण की घोर निंदा करते हुए इस प्रकार कार्यवाही की मांग करते हैं ।प्रथम बिंदु के अनुसार अधिवक्ताओं का कहना है कि जनपद गाजियाबाद में पुलिस द्वारा अधिवक्ता गणों पर किए गए लाठीचार्ज से घायल अधिवक्तागणों को दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता दिलाई जावे । वहीं अधिवक्ता गणों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों को जांच कर तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया जाए । वहीं उनकी मांग है कि वहां के ( गाजियाबाद ) जनपद न्यायाधीश तथा पुलिस की ओर से अधिवक्ता गणों के विरुद्ध दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू किया जाए । ज्ञापन के अंत में उन्होंने सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार कर ठोस कार्यवाही की उम्मीद की है – साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता गण एकजुट होकर वृहद आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे । ज्ञापन अवसर पर कायमगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला – शफीक खान – वीरेंद्र प्रताप सिंह बिलाल गौस खान – सर्वेश चंद यादव – चंदन गुप्ता एवं विश्वेश्वर दयाल यादव – महासचिव अवनीश कुमार गंगवार – कैलाश चंद्र आर्या – अनोखेलाल शाक्य सहित दोनों संगठनों के लगभग सभी पदाधिकारी एवं अधिवक्ता सदस्यगण उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 29 04 17 39 964

Picsart 24 10 29 22 08 09 748

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes