KAIMGANJ NEWS वर्धमान जैन अस्पताल में किया गया नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

IMG 20241022 WA0054

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

आज प्राचीन धार्मिक नगरी कंपिल में
भगवान विमलनाथ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वर्धमान जैन अस्पताल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । शिविर में नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया ।
कंपिल नगर स्थित वर्धमान जैन अस्पताल के नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती यादव व ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज डागा ने पूजा अर्चना व फीता काटकर किया। शिविर में 100 मरीजों की आखों का परीक्षण किया गया । जिसमें 50 लोगों की आंख की जांच करने के बाद उन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जल्द ही एक निश्चित तिथि पर सभी के ऑपरेशन किए जाएंगे। साथ ही सभी को निःशुल्क दवाई, चश्में व फल बांटे गए। शिविर के आयोजन अवसर पर शिविर के संयोजक पुखराज डागा ने कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर विशेष रूप से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती है। इसी उद्देश्य से निशुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी भी बीमारी का इलाज बहुत महंगा होता जा रहा है। ऐसे शिविर गरीबों के लिए वरदान साबित होते हैं। डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में आंख के सभी प्रकार के इलाज, ट्रांसप्लांट जैसी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। ऑपरेशन थियेटर शुरू होते ही मरीजों के ऑपरेशन भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इस दौरान अरुणा डागा, नोहिल खान ,अटलबिहारी मिश्रा, आदेश वर्मा, निश्चल द्विवेदी, सचिन पाण्डेय व अन्य संभ्रान्त लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes