Farrukhabad news ठाकुर वाद का आरोप लगा ब्राहम्णों ने जोरदार नारे वाजी के साथ किया मंत्री का घेराव

IMG 20240921 WA0013

Farrukhabad news- काफी मानमनौब्ल समझाने बुझाने एवं तैनात किए गए ठाकुर जाति के इंस्पेक्टर को हटाने का आश्वासन दे कराया शांति

फर्रुखाबाद : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
ठाकुर एवं ब्राह्मणों के झगड़े के विवाद में ब्राह्मण इंस्पेक्टर को हटाकर ठाकुर इंस्पेक्टर की तैनाती किए जाने से ब्राह्मणों में रोस व्याप्त हो गया । उन्होंने बीजेपी कार्यालय के बाहर सूबे के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। जबरदस्त हंगामा मचाया ।आज जयवीर सिंह भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। उसी समय करीब आधा सैकड़ा ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए ।नाराज ब्राह्मणों ने जोरदारी से नारे लगाए ।कि जबसे जयवीर सिंह आए हैं ।तब से ब्राह्मणों के खिलाफ ,जात पात फैला रहे हैं। ब्राह्मणों के सम्मान में हम सब मैदान में पंकज तुम संघर्ष करो हम सब तुम्हारे साथ हैं ।ब्राह्मण एकता जिंदाबाद आदि के नारे लगाए गए। लोगों ने कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया ।तो सीईओ रविंद्र नाथ राय ने उन्हें रोका तो उनसे काफी नोक झोंक हुई।जो इसके बाद जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उन्हें समझा कर शांत कराया । और तुरंत उनको ले जाकर मंत्री से भेंट कराई। बाद में मंत्री जयवीर सिंह ने बाहर आकर आंदोलनकारी को शांत रहने के लिए कहकर और आश्वासन देकर बताया कि आप लोगों को न्याय मिलेगा । एमएलसी प्रियांशु द्विवेदी के समझाने पर आंदोलनकारी शांत हुए। छात्र नेता राजीव चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि मैंने घटना की जानकारी मंत्री को दी थी ।उन्होंने कहा है कि हम डीएम एसपी, सांसद व विधायक के साथ बैठक करेंगे इस दौरान उचित निर्णय लिया जाएगा। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मैंने मंत्री जी से कहा है कि यदि इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडे को हटाया गया । तो उनके स्थान पर ठाकुर बाद को बढ़ावा न देकर अमोद कुमार सिंह की तैनाती नहीं होनी चाहिए थी । मालूम हो कि बीते दिन कादरी गेट पुलिस चौकी के निकट सड़क के किनारे बाइक खड़ी करने को लेकर वेदांत हॉस्पिटल के मेडिकल संचालक जयवीर सिंह चौहान ब पड़ोसी श्री मेडिकल के मालिक पंकज चतुर्वेदी से विवाद हो गया था। मालूम हो कि एसपी ने बीती रात कादरी गेट थाने के प्रभारी निरीक्षक के पद से अवध नारायण पांडे का चार्ज छीन लिया ।और उनके स्थान पर कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह की तैनाती कर दी ।श्री पांडे ने सुबह ही तबादला पर रवानगी कर दी। इधर मंत्री जयवीर सिंह आश्वासन देने के बावजूद बिना विवाद निपटाए चले गए ।भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने बताया कि पार्टी कोर कमेटी में दोनों में सामंजस बैठाकर फैसला करेगी । कमेटी में सांसद सभी विधायक व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes