KAIMGANJ NEWS-एक दूसरे के गले मिल दी मुबारकबाद बांटी खुशियां , की अम्न -ओ – अमान की दुआ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रबी – उल – अब्बल के12 वें दिन यानि कि मोहम्मद साहब की पैदाइश तारीख के मुवारक मौके पर बहुत बड़ी तादाद में लोगों ने शामिल होकर पूरी शानो सिद्दत के साथ जुलूस निकाल बाँटी खुशियां की अम्न – ओ – अमान की दुआ। सदर सीरत कमेटी जनाब राजिकअली व सादिक अली के संयोजन में जुलूस की तैयारी पूरी हो जाने के बाद नगर के मोहल्ला जटवारा से बहुत बडी तादाद में शामिल लोगों ने पूरी शानोसिद्दत के साथ हजरत मोहम्मद साहब की पैदायश तारीख पर जुलूस निकाल अपनी तय मंजिल की ओर बढ़ना शुरू किया ।
गगन भेदी नारों की गूंज के साथ जुलूस पुरानी गल्ला मंडी चौराहा पर पहुंचा । यहां से काफी लोग जुलूस में और शरीक हो गए । बेहतर अदब और बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ता हुआ जुलूस मेन चौराहा होता हुआ लोहाई बाजार, श्यामागेट , मोहल्ला बजरिया , मोहल्ला काजमखां से तहसील रोड होता हुआ अपने आखिरी पडाव तहसील पुलिया पुल गालिव पर पहुंच कर तय कार्यक्रम के अनुसार जलसे में तब्दील हो गया । जहां जलसे को इस्लामिक विद्वानों ने खिताव करते हुए अपनी तकरीर में कहा कि इस्लाम सारी दुनियां में अमन और भाई चारे के साथ मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देता है । तकरीबन हर एक का यही कहना था कि सभी को अपने मुल्क की बेहतरी के लिए आगे बढ़ कर काम करना चाहिए । उनका कहना था कि गरीबों और मंजलूमों की इमदाद के बारे में हमेशा सोचो और अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा इनकी मदद करने में भी खर्च करो । विद्वानों का कहना था कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपनी पूरी जिंदगी भर दुनियां के लोगों को खुद करके भलाई के काम करने का ही पैगाम दिया है । इसलिए हम सभी को भी इंसानियत पसंद काम करते हुए हमेशा अल्लाह को याद कर समय से नमाज व दूसरी मुनासिव रस्मों से जुड़ कर उन्हें अता करना चाहिए । इस्लामिक12 वीं तारीख को सारे जहा में मुकद्दस व मुवारक वक्त बताते हुए कहा गया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने इसी तारीख पर दुनियां में आकर दुनियां वालों की जिंदगी को खुशूसी पैगामात दे रोशन किया , और इंसानित पसंद रोशनी से दुनियां को रौशन कर इसी तारीख पर रुख्शत हो गए । इसका यही मतलब है कि हम सभी दुनियां वालों को इससे सबक ले हमेशा नेक रास्ते पर ही कदम बढ़ाना चाहिए।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct