KAIMGANJ NEWS आयोजित थाना दिवस पर ज्यादातर फरियादियों ने की , किए गए अबैध कब्जा निस्तारण की मांग

IMG 20240914 WA0247

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जों से संबंधित प्राप्त हुई । निस्तारण के लिए टीमें गठित कर दिया गया समस्या निस्तारण का निर्देश ।
प्रभारी निरीक्षक रामअवतार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन हुआ । फरियादियों में क्षेत्र के गांव गंडुआ निवासी हेमलता ने प्रार्थना पत्र दे कहा कि उसने जमीन खरीदी है। दाखिल खारिज हो चुका है। लेकिन बिक्रेता उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए है। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। मऊरशीदाबाद निवासी अजीम ने फरियाद कर कहा कि वह अपनी पैतृक जमीन पर घर बनाना चाहता है । लेकिन परिवार के ही कुछ लोग उसे मकान बनाने नहीं दे रहे है। सभी उसे गुमराह करके इसके बदले खेत में हिस्सा देने की बात कह रहे हैं । जिससे वह परेशान है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव पपडी खुर्द बुजुर्ग निवासी सुशीला देवी ने की गई शिकायत में कहा कि उसने जमीन का बैनामा कराया था। जिसमें वह टीनशेड डाल कर में रह रही है। टीनशेड में वह अपने खेत से मिट्टी डाल रही थी। जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने आकर गाली गलौज कर रोका और धमकी दी कि अगर मिट्टी डाली तो जान से मार देंगे। थाना दिवस में अधिकांश शिकायतें अबैध रूप से किए गए या किए जा रहे अबैध कब्जों से संबंधित ही प्राप्त हुई । इस अवसर पर इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था राजेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह, एसआई नितिन कुमार, एसआई प्रमोद कुमार व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes