KAIMGANJ NEWS ग्रामीण के घर सांप के जोड़े ने डाला डेरा, परेशान ग्रामीण ने बुलाया सपेरा, बीन बजाकर पकड़ने का हो रहा प्रयास

Picsart 24 09 03 20 14 19 353

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
उलियापुर गांव में सांपों के जोड़ो ने ग्रामीण के घर डेरा डाल लिया है। डर से परिजन घर में सो नहीं पा रहे है। मजबूर होकर ग्रामीण व परिजन रात सड़क पर सोने के मजबूर है। सूचना के बाद भी वन विभाग से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा तो परेशान ग्रामीणों ने सपेरा बुलाकर सांपों को पकड़ने का प्रयास किया।
कोतवाली क्षेत्र के इजौर गांव के मजरा उलियापुर निवासी महेश राजपूत ने डेढ़ साल पहले गांव में नया मकान बनवाया था। इस घर में वह अपनी पत्नी के साथ रहते है। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी ने सांप के जोड़े को बरामदे में देखा तो वह घबरा गईं। उसने यह बात अपने पति व अन्य परिजनों को बताई। इस पर सभी हैरान रह गए। परिजनों के मुताबिक उस वक्त सांप के जोड़े को सभी ने वहां से भगा दिया लेकिन कुछ देर बाद सांप का जोड़ा फिर बरामदे में पहुंच गया। लोगो ने भगाने की काफी मशक्कत की लेकिन वह वहां से नहीं भागे। परिजनों का कहना है वह किसी को परेशान नहीं कर रहा है लेकिन परिजन भयभीत है। उन्हे रातों में नींद नहीं आ रही है। उनकी निगाहे उस तरफ ही लगी रहती है। घर में दस दिन बीत गए है। परिजन न सही से खा पा रहे है न सो पा रहे है। हर समय सांप के बारे में भी सोचते रहते है। इस कारण वह घर के अंदर नहीं जा रहे है। घर के बाहर गली में चारपाई डाल कर रहते है। मामले की जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। वहां से परिवार को कहा गया संबंधित क्षेत्र के वन विभाग को अवगत कराए। वन विभाग के दरोगा सर्वेश तोमर ने नवाबगज क्षेत्र के हल्का इचार्ज को अवगत कराया है। जब वन विभाग से कोई नहीं पहुंचा तो परिवार ने सपेरे को बुलाया है। वह बीन बजाकर सांप को बिल से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र में इस बार सांप से मौत होने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। यदि देखा जाए झब्बूपुर में सांप काटने से एक महिला व युवक की मौत हो चुकी है। कंपिल क्षेत्र के सिवारा में भी एक बालक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रोजाना ही अस्पताल में सांप काटने के मरीज आ रहे है।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes