Farrukhabad news- बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
– बैसे तो जिले में भारत बंद का नहीं दिखा कहीं कोई खास असर – किन्तु फिर भी पुलिस अधीक्षक प्रदर्शनकारियों की हर गतिविधि पर लगाए रहे कड़ी नजर
फर्रुखाबाद21 अगस्त
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी तथा बसपा एवं अन्य संगठनों ने मिलकर कड़ा विरोध किया । बडी संख्या में लोग फतेहगढ़ स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के पास एकत्र हो गए । जहां उन्होंने बिरोध में आवाज बुलंद कर जोरदार नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान ज्यादातर प्रदर्शनकारी गले में नीला गमछा डाले पूरे जोश में दिखाई दे रहे थे । हालांकि विरोध प्रदर्शन के अलावा जिले में बाजार बंदी , सड़क जाम , रेल रोको , स्कूल कालेज बंदी जैसा कोई नजारा देखने को नहीं मिला । कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जिले भर में भारत बंद आवाहन का कोई खास असर पड़ता दिखाई नहीं दिया । सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खास कर दलित वर्ग में भारी आक्रोश अवश्य झलकता मालूम पड़ा । हर जगह विशेष रूप से दलित वर्ग के लोग बातों – बातों में ही फैसले को चुनौती देनी जैसी मुद्रा में दिखे । उनकी बात का काफी संख्या में पिछड़े वर्ग के जागरूक लोग भी पूरी तरह समर्थन कर रहे थे । नाराज प्रदर्शनकारी केन्द्र सरकार से जजमेन्ट के खिलाफ आध्यादेश लाने की मांग कर रहे थे । उनका कहना था कि दलित वर्गीकरण करना एक सोची समझी रणनीति का है । जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते । भारत बंद की जानकारी प्रशासन को थी । क्योंकि भारत बंद आवाहन पहले से ही किया जा चुका था । इसलिए व्यवस्था के लिए पूरे जिले में हर जगह पुलिस की गश्त बढ़ाते हुए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे । लगभग हर थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों से लेकर चौराहों तिराहों तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की कड़ी चौकसी बरती जा रही थी । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे । मुख्य प्रदर्शन स्थल पीडब्लूडी फतेहगढ़ तिराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा । इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct