KAIMGANJ NEWS- घटना छतरपुर में ट्रक की टक्कर लगने से हुई – परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ से एक परिवार धार्मिक आस्था के साथ बागेश्वरधाम के लिए जा रहा था । छतरपुर से सभी लोग आटो द्वारा चले । रास्ते में ट्रक की टक्कर लगने से श्रद्धालुओं में से एक महिला तथा उसके दो बेटे एवं पुत्र बधू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि महिला के बेटे का साला गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों में कोहराम मच गया।
रविवार को क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी मनोज उर्फ लालू का साला मोनू निवासी रामखेड़ा थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर अपनी बहन मनू के घर रक्षाबंधन त्योहार पर राखी बंधवाने आया था। रक्षाबंधन को मनोज, उसका साला मोनू उसकी पत्नी मनू, मां नन्ही देवी व भाई गोबिंद के साथ कानपुर कासगंज एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना हुए। वहां से मध्यप्रदेश के बागेश्वरधाम दर्शन के लिए छतरपुर ट्रेन से पहुंचे। सभी मंगलवार तड़के छतरपुर उतरे और वहां से आटो कर बागेश्वरधाम जा रहे थे। रास्ते में ट्रक की टक्कर लगने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें मनोज, उसकी पत्नी मनू, मां नन्ही, भाई गोबिंद की मौत हो गई । जबकि उसका साला मोनू गंभीर घायल हो गया। घायल मोनू ने वहां अस्पताल के एक वार्ड व्याय को अपने बहनोई मनोज के भाई अनिल का मोबाइल नंबर बताया। वार्ड व्याय ने दुर्घटना की सूचना दी। फौरन मृतक मनोज के भाई अनिल, अवनीश उर्फ भोले, ससुर रामसनेही व अन्य परिजन मौके लिए रवाना हो गए। भीषण हादसे की जानकारी वहां के पुलिस प्रशासन ने यहां के पुलिस प्रशासन को दी। मृतक गोबिंद की पत्नी रचना का रो-रो कर बुरा हाल था। अन्य परिजनों के चीत्कार से लोगों के दिल दहल गए। परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज अपने भाई अनिल व अवनीश के साथ पश्चिम रेलवे क्रासिंग स्थित शैलून की दुकान चलाता था । जबकि उसका छोटा भाई मृतक गोबिंद बेकरी कारीगर है। वह बाहर कार्य करता है। रक्षाबंधन त्यौहार से पहले वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज व उसका भाई अवनीश गांव के बाहर मकान में रहते है। जबकि उसका मृतक भाई गोबिंद व अनिल गांव के अंदर मकान में रहते है। कुछ दिन पहले ही मृतक गोबिंद गांव के बाहर मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया मृतक मनोज के तीन बच्चे है ।जिसमें 13 वर्षीय वंदना 9 वर्षीय निहारिका 8 वर्षीय अंशुल है। जबकि उसके दूसरे भाई मृतक गोबिंद के आठ वर्षीय पुत्र राघव व डेढ वर्षीय देविका है। इधर सूचना पर एसडीएम रवींद्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार सृजन कुमार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बधाया। उन्होंने ग्रामीणों से परिवार के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। जैसे तैसे अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। दोनों भाई बेहद मेहनती थे और मिलनसार थे। हर कोई उनकी तारीफ करता है। एक साथ चार की मौत ने सभी को रुला दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep