Farrukhabad news भृष्टाचार से त्रस्त ग्राम वासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच की शिकायत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news- ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्यों में की जा रही धांधली तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर लगाए गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद –
भ्रष्टाचार तथा धांधली से परेशान हो ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे ।जहां उन्होंने जिलाधिकारी – जिला पंचायत राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रमाण सहित शिकायती पत्र सौंपे । मामला ब्लाक बढ़पुर की ग्राम पंचायत अमेठी जदीद का है । यहां के जागरूक किन्तु पीड़ित ग्रामीणों ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनांक 14/03/2024 दिन गुरुवार स्थान पंचायतघर में पूर्व सूचना के अनुसार सभा की बैठक बुलाई गई । जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्यामलता ने की थी । गत कार्रवाई की पुष्टि पर विचार पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों व ग्राम वासियों के सामने समस्त गत कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया । जिसकी सभी ने सर्व सम्मति से पुष्टि की । तथा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया था । बैठक में कार्य योजना रजिस्टर में क्रमांक संख्या 15 पर अनीश के घर से इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य के लिए जिसकी लागत ₹418000 का प्रस्ताव पारित करवाए जाने हेतु दर्शाया गया है । जो कि शासन द्वारा स्वीकृत भी किया गया बताया गया था ।
किन्तु वर्तमान समय में  इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य का निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । वर्तमान प्रधान श्याम लता के द्वारा जो निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वर्तमान समय पर ( सचिव ) ग्राम पंचायत अधिकारी निपेंद्र शर्मा की निगरानी में यह निर्माण कार्य चल रहा है और वर्तमान समय पर जो रोड निर्माण कार्य हो रहा है । उससे जुडी समस्या और शिकायत बताते हुए कहा गया है कि रोड निर्माण कार्य के साथ-साथ एक तरफ नाली निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है ।, नाली निर्माण दोनों और होना आवश्यक है । जिससे कि रोड का पानी और घरों के निकास का पानी बाहर निकल कर नाली के माध्यम से सही से पानी का निकास हो सके । इसके संबंध में नाली निर्माण कार्य हेतु जब वर्तमान प्रधान श्याम लता से अनुरोध किया गया कि आप रोड के साथ में दोनों और नाली निर्माण कार्य करवा दीजिए । जिससे कि रोड पर बने लोगों के घरों के पानी का निकास सही से हो सके यदि दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य नहीं होगा तो रोड जल्द ही खराब हो जाएगा । और नाली का निर्माण न होने की दशा में घरों का गंदा पानी भी वहीं पर भरने लगेगा । जिससे गंदगी से लगातार बीमारियों के फैलने की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी और पानी का बहाव या निकास भी नहीं हो पाएगा । दूसरी शिकायत और समस्या बताते हुए कहा कि अनीश के घर से इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य कराया जाना है । मेन रोड से मेरे घर तक यह रोड आई हुयी है । मेरा घर इस कार्ययोजना के अंतर्गत आता है और ये पूरी रोड बन रही है । अंत में इनामुद्दीन के घर के सामने नहीं बन रही है । इनामुद्दीन के घर के सामने रोड निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । इनामुद्दीन का घर और मेरा घर आमने सामने है और उस गली के अंत में हम दोनों के घर है । आखिर क्या कारण और वजह हो सकती है । जिसके चलते हम दोनों घरों के सामने रोड निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । रोड निर्माण कार्य के अंत में केवल हम दोनों के ही घर स्थित हैं । लेकिन हमारे दोनों घरो के सामने कच्चा रास्ता छोड़ दिया गया है । हम दोनों घरो के सामने छोड़कर पूरी रोड बनवाई जा रही है । हम दोनों घरो के ठीक सामने जो जगह बच रही है उस पर भी रोड निर्माण कार्य करवाया जाए । जिससे निर्माण कार्य पूरा और सही ढंग से हो सके ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes