KAIMGANJ NEWS- एसडीएम ने प्रदर्शन स्थल पर ही पहुंचकर सुनी समस्याएं साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुला दिए निस्तारण हेतु निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बिजली ब्लाक पुलिस राजस्व तथा नगर पालिका से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग कर भाकियू भानू ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । एसडीएम ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर दिए निस्तारण के निर्देश दिए।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान संगठन पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ताओं तहसील पहुंचे। वह अपने साथ गैस चूल्हा आदि खाने का सामान भी लाए थे। जहां तहसील परिसर में दरी बिछाकर मांगो को लेकर बैठ गए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, बिजली, ब्लाक, नगरपालिका से संबंधित शिकायतें उठाई और कहा कि काफी समय से निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं । लेकिन अभी तक कोई न्यायोचित निस्तारण नहीं हुआ है। प्रदर्शन की जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। समस्याओं को लेकर एसडीएम रवींद्र सिंह तक मामला पहुंचा। वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक – एक कर शिकायतें सुनी और सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को मौके पर आने को कहा। इस पर सभी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान नेताओं द्वारा दी गई शिकायतों को लेकर निस्तारण के निर्देश दिए। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन तक पुलिस प्रशासन मौके पर ही मौजूद रहा। निस्तारण का आश्वासन मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया । ज्ञापन सौंपने के समय किसान नेता ठाकुर विवेक सिंह, मुन्नालाल सक्सेना, विनीत कुमार, रामवीर, प्रताप सिंह गंगवार, रागिब हुसैन खां, अमरीश शुक्ला आदि पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun