KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कायमगंज कोतवाली के लिए आरक्षित रूप से अभिलेखों में दर्ज जमीन की मुताविक नक्शा पैमाइस करने आज बुधवार को राजस्व टीम पहुंची । राजस्व टीम में शामिल कानूनगो रामसिंह व राजस्व कर्मियों ने कोतवाली के पश्चिम ओर के पीछे के हिस्से से लेकर आगे तक फीता डाल कर नापजोख की । वहीं पीछे बने गोदाम तक नापजोख की। कानूनगो ने बताया कि कोतवाली की तीन नंबरों में जमीन दर्ज है । जिसमें करीब कुल साढे आठ बीघा रकवा होता है। यहां बता दें कि विगत दिनों पहले कोतवाली के पीछे हिस्से में बाउन्ड्रीवाल गिराने पर मामला चर्चा का विषय बन गया था। इस मामले को लेकर एक पक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की थी । जिसमें जेसीवी चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया गया था। यहां लंबे समय से कोतवाली के पीछे की तरफ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आज हुई नापजोख के बाद क्या कोतवाली की जमीन चिन्हिंत हो गई । और इससे दूसरा शिकायत करने वाला पक्ष संतुष्ट हो गया है – इस बात का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है ।
=
एंटी करप्शन विभाग का बताकर नायब तहसीलदार को हड़काने वाले के विरुद्ध की शांति भंग की कार्रवाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जुलाई 2024
झूठ बोलकर अपने को एंटी करप्शन विभाग का बताते हुए नायब तहसीलदार पर दबाव बनाने के लिए हड़काने वाले के विरुद्ध पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया । नायब तहसीलदार अनवर हुसैन के मोबाइल पर काल करने वाले व्यक्ति ने एंटीकरप्शन विभाग का बताकर रौब झाड़ा और उनसे कहा था कि उनके विभाग में उनकी जांचे चल रही है। उसके हाव भाव से शक होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी । जिस पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई थी। जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सुचित मिश्रा निवासी बेलासराय गजा थाना शमसाबाद है। उसके तहसील न्यायालय में जमीन से संबंधित मुकद्दमे चल रहे थे। इसीलिए वह दबाव बनाने के लिए षड़यंत्र कर रहा था । जांच में उसका झूठ पकड़ में आने के बाद कार्यवाही की गई है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct