KAIMGANJ NEWE कायमगंज /फर्रुखाबाद
तहसील परिसर की गैलरी में खडे़ वाहनों पर जैसे ही एसडीएम की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी की वहां मौजूद कोई भी सतोषजनक उत्तर नहीं दे सका । इस उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर तुरंत वाहन हटाने का निर्देश दिया । साथ ही कहा कि भविष्य में भी गैलरी गैलरी में वाहन खड़े ना किए जाएं ।उन्होंने तत्काल कस्बा चौकी पुलिस को बुलाया। चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही वाहनो को लेकर एसडीएम की कार्रवाई की जानकारी पटल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों व वकीलों को हुई तो हडकंप मच गया। एसडीएम ने वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। सभी मौके पर पहुंचे और अपने अपने वाहन हटाने लगे। इस पर एसडीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि परिसर के अंदर गैलरी में वाहन खडे़ मिले तो वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य ही की जायेगी ।
=
केसीसी के नाम पर बैंक कर्मी बन हजारों की ठगी – शिकायत एसडीएम से
कायमगंज / फर्रुखाबाद
–
एक ग्रामीण से बैंक कर्मी बनकर केसीसी के नाम ठग द्वारा हजारों रुपए ठगी करने का मामला थाना क्षेत्र कंपिल गांव सूरजरपुर मजरा विल्सडी का प्रकाश में आया है ।
यहां के निवासी शिवराज ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा । जिसमें कहा गया कि उसका कायमगंज में एक बैंक में केसीसी खाता है। उसका कहना है एक व्यक्ति अपने को बैंक का कर्मचारी बताकर उससे 40 हजार रुपए ले गया। और रसीद लाकर दी। इसके बाद वही व्यक्ति एक हजार रुपए और ले गया। उसके बाद वह नहीं मिला। कुछ माह बाद वह फिर आया और उसे कुर्की का आदेश दिखाकर 20 हजार रुपए ले गया । लेकिन उसने रसीद नहीं दी। इस पर शिवराज को शक हुआ और बैंक जाकर जानकारी की – तो पता चला कि उस नाम का बैंक में कोई व्यक्ति कर्मचारी ही नहीं है। फिलहाल ठग अपना काम कर निकल गया और पीडित जांच तथा कार्यवाही की गुहार लगाता परेशान घूम रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct