KAIMGANJ NEWE-बिजली व बैरीकेडिंग के साथ ही पुलिस की रहेगी हर वक्त निगरानी
– एसडीएम तथा सीओ ने दातागंज (बदायूं ) प्रशासन से सहयोग हेतु की वार्ता
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है । हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ही उचित प्रबंध किए जा रहे हैं ।
आज से ही कंपिल के अटैनाघाट पर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिया गया है। बिजली व बैरीकेडिंग की व्यवस्था बदायू जनपद का जिला पंचायत करेगा। एसडीएम, सीओ ने घाट का जायजा लिया और बदायू जनपद क्षेत्र के एसडीएम दातागंज से बार्ता की वही जिला पंचायत के ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। बीते दिनों शमसाबाद ढाई घाट पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया था। शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र सिंह, सीओ जयसिंह परिहार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदर सृजन कुमार, मनीष कुमार, कंपिल एसओ जितेंद्र चैधरी व राजस्व कर्मियों के साथ अटैनाघाट पर पहुंचे। बदायंू का वार्डर होने पर एसओ उसहैत को मौके पर बुलाया गया। जहां सुरक्षा को लेकर एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में दोनो वार्डर की पुलिस से वार्ता की। अटैनाघाट के उस ओर बदायू जनपद क्षेत्र होने के कारण जिला पंचायत बैरीकेडिंग व लाइट की व्यवस्था करेगा। इसको लेकर एसडीएम ने दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह से फोन पर कांवड़ यात्रा को लेकर वार्ता की वही उन्होंने जिला पंचायत के ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि घाट के दोनों तरफ अतिरिक्त गोताखोर व नाव की व्यवस्था की जाएगी। इस क्षेत्र में भी वैरीकेडिंग रहेगी। कांवड़ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों का आंकलन किया गया है । साथ ही व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct