KAIMGANJ NEWS करवला में नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए, उमड़ी भीड़, भारी फोर्स रहा मौजूद

Picsart 24 07 17 20 16 16 576

KAIMGANJ NEWS–मोहर्रम पर गूंजती रही या अली या हुसैन की सदाए

कायमगंज। फर्रुखाबाद
करवला में ताज़िए नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किए गए। लोगो की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था में भारी फोर्स मौजूद रहा। मोहर्रम पर या अली या हुसैन की सदाए गूंजती रही।
बुधवार को मोहर्रम पर अकीदतमंद इमाम बाड़ों से ताजिए उठाकर करवला की ओर बढे़। इस दौरान हुसैन के दीवाने मातम करते हुए चले। मातमी धुनों के साथ या हुसैन के नारे लगाते आगे बढ़े। कुबेरपुर, गढी, कलाखेल के ताजिए पुलगालिब तिराहे होते हुए पर जामा मस्जिद पर पहुंचे। वहां पर चिलांका मोहल्ले के कुरैशियों का ताजिया मिला। ये ताजिए के साथ काजम खां का ताजिया पहुंचा। मोहल्ला बजरिया में चिलौली पठान का ताजिया आगे आया। कुबेरपुर व चिलांका का ताजिया आगे बढ़ा। श्यामागेट से होते हुए यह ताजिए लोहाई बाजार स्थित गांजा भांग वाली गली पहुंचे। जहां जटवारे का हालों का ताजिया, बजरिया बेगराज अख्तर वीड़ी वालों का ताजिया मिला। गांजा भांग गली में परंपरागत कुबेरपुर व चिलांका के ताजियादारों के बीच आगे निकलने की होड़ में सांकेतिक नोकझोक हुई। तय मामले के अनुसार चिलांका का ताजिया आगे चला। इसके आगे मंसूरी कमेटी के ताजियादारों के ढोल वाले आगे चले। ताजिए के आगे ढ़ोल बजाते व करतब दिखाते अकीदतमंद चल रहे थे।सभी ताजिए करवला पहुंचे। जहां नम आंखों से सभी ताजिए सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में लालबाग हमीरपुर चौक कटरा रहमत खा आताईपुर के अलावा मऊ राशिदाबाद गौऊ टोला के ताजिए भी कर्बला पहुंचे। जहां उन्हें भी सुपूर्दे खाक किया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes