KAIMGANJ NEWS जल जीवन मिशन योजना के बावजूद भी पीने के पानी को भटक रहे ग्रामीण

IMG 20240714 WA0099

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 जुलाई
विकास खंड कायमगंज के राजस्व ग्राम
त्यौरखास में जल जीवन मिशन योजना से पाइप लाइनें विछ गई । किन्तु सब कुछ बेकार सावित हो रहा है । क्योंकि दर्जनों ग्रामीण पीने के पानी के लिए दूर दराज या पड़ोसी के घर से पानी लाने के लिए मजबूर है।
जल जीवन मिशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रो मे हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया गया। लेकिन जिम्मेदारो के सुस्त रवैया की वजह से ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। पीने के पानी के लिए ग्रामीण भटकने को मजबूर है। ग्राम पंचायत त्यौरखास मे स्थिति जल जीवन मिशन की ओर से पानी की टंकी का निर्माण किंदर नगला में किया गया है। इस टंकी से त्यौरखास समेत किन्दर नगला, लुखड़ापुर, अहियापुर मे पानी की आपूर्ति होनी है। लेकिन जिम्मेदारों ने किन्दर नगला मे जल की आपूर्ति शुरू कर दी। लेकिन त्यौरखास सहित बाकी के दो गांवों मे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए पड़ोसी के घर जाना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए भटक रहे लोग मजदूर तबके के है। गांव त्यौरखास मे दर्जनों ऐसे घर भी है। जिनमे पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। और वह दूर दराज के हेंडपम्प या पड़ोसी के घर पर निर्भर है। गांव की जमीला वेगम का कहना है कि उसके पति की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। घर मे लगे नल मे पानी नहीं आ रहा है। घर से दूर लगे हेडपम्प से पानी भरकर काम चलाया जा रही है। शहनाज के घर मे नल लगा है मगर पानी नहीं आ रहा। पति अहमद हसन की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दूर हेडपम्प से पानी भरकर काम चलाया जा रहा है। गांव की ही पूनम, रेखा राजू लाला, जाबिर खान समेत दर्जनों ऐसे घर है। जिनके यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। सभी पड़ोसी या दूरदारज से पानी लाने के मजबूर है। सभी ग्रामीणों का कहना है की अगर जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति चालू हो जाये तो पीने का पानी मिलने लगेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes