KAIMGANJ NEWS एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, राजस्व कर्मियों को दिए दिशा निर्देश

Picsart 24 07 11 21 20 03 043

KAIMGANJ NEWS- गांव समैचीपुर चितार का है मामला, ग्रामीणों को किया शरणालय में शिफ्ट
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
समैचीपुर चितार का उपजिलाधिकारी ने किया दौरा। इस दौरान रोड़ किनारे रह ग्रामीणों को शरणालय में शिफ्ट किया। वहीं राजस्व कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने गुरुवार को राजस्व कर्मियों के साथ शमसाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव समैचीपुर चितार पहुंचकर जायजा लिया। जहां उन्होने बाढ़ चैकी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने रोड़ किनारे झोपड़ी डाल कर रह रहे 12 परिवारों को शमसाबाद स्थित शरणालय में शिफ्ट करने को कहा। उन्होने ग्रामीणों से उनके नाम मोबाइल नम्बर, खाता संख्या व आदि जरुरी प्रपत्र मांगे। उपजिलाधिकारी ने कहा ग्रामीणों को जल्द ही राहत साम्रगी भी दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि रोड के किनारे रह रहे ग्रामीणों की बस्ती पहले बाढ़ के कारण कट गई थी जिससे दर्जन भर परिवार समेत वन विभाग की जगह पर रह रहे थे। लेकिन इस बार बाढ़ की वजह से वन विभाग की जगह में पानी आ गया। इसलिए वह रोड के किनारे आ गए। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द ग्रामीणों के लिए आवासीय पट्टों के लिए प्रक्रिया की जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछी। जहां उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में बाढ़ को लेकर तहसीलदार, नायब तहसीदार राजस्व कर्मियों के अलावा पूर्ति विभाग के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव में कोटेदारों को समय से राशन वितरित करने के निर्देश दिए है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes