KAIMGANJ NEWS करंट लगने से महिला की मौत

Picsart 24 07 09 19 14 13 822

KAIMGANJ NEWS- अस्पताल पहुंची मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

कायमगंज / फर्रूखाबाद 9 जुलाई2024
करंट लगने से महिला की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मायके से अस्पताल आए लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। कम्पिल क्षेत्र के गांव चांदपुर कच्छ निवासी जीतू विद्युत करंट की चपेट आकर गंभीर स्थिति में पहुंची अपनी 25 वर्षीय पत्नी राधा को उपचार के लिए सामु० स्वा० केन्द्र लेकर पहुंचे थे। जहाँ डॉ० विपिन ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया । वहीं उसके पति जीतू ने बताया कि मेरी पत्नी घर पर खाना बना रही थी । वहीं पास में टेबल पंखा चल रहा था । पंखे के तार में कट था। मैं घर के बाहर बैठा था । बच्चों ने आकर बताया कि मम्मी पंखे से चिपक गयी हैं। मैंने अंदर जाकर देखा तो मेरी पत्नी करंट लगने से अचेत हो गयी थी । आनन फानन मैं पत्नी को अस्पताल लेकर आया । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । परिजन दहाड़े मार – मार कर रोने लगे। महिला के तीन पुत्र हैं । सबसे बड़ा आशू 6वर्ष, अनु 4 वर्ष व कार्तिक 2 वर्ष का है।वही मृत महिला के मायके कायमगंज क्षेत्र के गांव अज़मतपुर सूचना दी गयी । मायके बाले भी अस्पताल परिसर पहुँचे। जहाँ महिला की मां शिवरानी ने हत्या करने का आरोप लगाया। घटना से संबंधित सूचना अस्पताल से मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes