KAIMGANJ NEWS- बिहार प्रांत जाने के लिए अन्य भट्टा मजदूरों के साथ पूर्बोत्तर रेलवे लाइन की कायमगंज स्टेशन आई थी , मजदूर सुनैना (60) पत्नी विगन मांझी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 जुलाई 2024
ट्रेन से कटकर मौत के आगोश में पहुंची 60 वर्षीय गरीब मजदूर महिला बिहार प्रांत के गया जिले की रहने वाली थी । वह पिछले लगभग 6-7 माह पहले जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र में ग्राम अमोघपुर – फर्रुखाबाद जिले के एटा सीमावर्ती गांव ब्राहिमपुर के पास रमन तिवारी ईंट भट्टे पर अपने अन्य भट्टा मजदूरों के साथ ईट पथाई का काम करने आई थी । भट्टे पर अपने पति विगन मांझी के साथ कड़ी मेहनत करके परिवार की गुजर बसर के लिए कुछ रुपया इकट्ठा किया था । आज घर जाने की खुशी में वह जब कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंची । जहां से ट्रेन संख्या 05360 कासगंज – लखनऊ पैसेंजर पर सवार होने का प्रयास कर रही थी । ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी । इसलिए बोगी में चढ़ने के समय अफरा-तफरी का माहौल था । मृतक महिला सुनैना ने भी उसी समय अपने अन्य साथी मजदूरों के साथ ट्रेन में सवार होने का प्रयास किया । लेकिन दुर्भाग्य से उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म तथा रेलवे लाइन ट्रैक के बीच में जा गिरी । हादसा होता देख काफी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे । लेकिन तब तक ट्रेन चल पड़ी थी । जिसकी चपेट में आकर मजदूर महिला सुनैना गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगी । रेल पटरी पर पड़ी तड़पती सुनैना को आरपीएफ जवान विश्राम मीणा ने तत्काल नगर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया । किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी । ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने तथा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया l भट्टा मुनीम हरिओम ने बताया कि सभी मजदूरों का हिसाब कर दिया गया था । क्योंकि बरसात शुरू होने के कारण ईंट पथाई का काम बंद हो गया था । सभी मजदूर अपने घरों को वापस जाने के लिए स्टेशन आए थे । मुनीम के अनुसार आज इसी ट्रेन से रवाना होने वाले 47 मजदूरों को रेलवे का टिकट खरीद कर दिया था ।
इनसैट : –
मौत के आगोश में पहुंची महिला की परिवार से मिलने की तमन्ना रह गई अधूरी
कायमगंज 1 जुलाई
कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित रेलवे स्टेशन कायमगंज पर पैसेंजर ट्रेन 05360 से कटकर बिहारी महिला मजदूर सुनैना पत्नी विगन मांझी आज भट्टे से मजदूरी का हिसाव कर अपने पति के साथ अपने घर पहुंचकर परिवार से मिलने की खुशी मन में लिए स्टेशन तक पहुंचीं थी । उसे क्या पता था कि क्रूर काल यहीं पर उसका इंतजार कर रहा है । वोगी में चढ़ते समय गिरकर हुई मौत से महिला की उसके परिवार से मिलने की इच्छा अधूरी ही रह गई । पत्नी के शव के पास बिलखते पति ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं । जिन्हें उसने घर आने की सूचना दे दी थी । लेकिन दुर्भाग्य से मौत यहां पीछा करते हुए पहुंची । जिसने उसकी पत्नी की परिवार से मिलने की इच्छा पूरी नहीं होने दी । पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug