KAIMGANJ NEWS विशालकाय पीपल वृक्ष उखड़ कर जमीन पर गिरा

IMG 20240628 WA0168

KAIMGANJ NEWS  – अनहोनी टली – पेड़ लगभग 200 साल पुराना बताया जा रहा है

– वर्षा तथा तेज हवा से नगर सहित चार विद्युत फीडरों की आपूर्ति बुरी तरह बाधित
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
अभी काफी दिनों बाद हुई तेज वर्षा एवं हवा के झोंको से नगर के मोहल्ला जटवारा में लगभग 200 सौ साल पुराना पीपल का पेड़ उखड़ कर जमीन पर जा गिरा । वहीं वरसात तथा तेज हवाओं के चलने से नगर तथा ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है । जिससे गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं । फिलहाल नगर के तीन फीडर तथा ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा विजली फीडर भटासा की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है।
एक सप्ताह से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप तो कभी उमस तो कभी उमडते बादलों के साथ बारिश होने लगती है। गुरुवार की रात अचानक मौसम ने फिर करवट ली। देर रात घनघोर बादल छा गए और गरज के साथ झमाझम मूसलाधार बारिश हुई। करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। इससे लोगो ने राहत की सास ली। किन्तु इससे बिजली व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। पेड़ो की झूलती शाखाओं के कारण विधुत लाइन के तारों से होने वाला विद्युत प्रवाह झटके ले कर फाल्ट कर रहा है । नगर के तीनों फीडर बंद रहे। जेई बसीम रजा ने बताया कि पेड़ से नगर के तीन फीडर बंद रहे। पेड़ों झटाई का कार्य किया जा रहा है। सुबह सप्लाई चालू कर दी गई। वहीं ग्रामीण फीडर भटासा की आपूर्ति भी तमाम झंझावातों से घिर चुकी है । फलस्वरूप आपूर्ति मिल पाना मुश्किल हो रहा है । तेज बारिश में मोहल्ला जटवारा में दो सौ साल पुराना पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। लोगो का कहना है रात का समय था। इसलिए वहां कोई नहीं था। इसलिए अनहोनी टल गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes