Kaimganj news- भाकियू ने पंचायत में भृष्टाचार – जमाखोरी – शिक्षा – स्वास्थ्य – विधुत्त आदि पर चिंता व्यक्त कर अपेक्षित सुधार की शासन से की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
भारतीय किसान यूनियन ( हरपालपुर गुट ) . की किसान पंचायत में मांग करते हुए कहा गया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपलिंग तथा लाइसेंस नवीनीकरण आदि में साथ ही बाजार में बिक रही मिलावटी वस्तुओं की बिक्री करने में संरक्षण देने जैसे कामों से अवैध रूप से धन कमाया जा रहा है । किसान नेताओं ने इन अधिकारियों की आय से अधिक अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच के साथ ही इनके विरुद्ध बुलडोजर कार्यवाही करने की मांग की है । वहीं किसान नेताओं ने मंडी समिति सचिव कायमगंज द्वारा दुकानदारों से अवैध वसूली करने तथा बगैर मान्यता या रजिस्ट्रेशन के नियम विरुद्ध जिले में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के और इसी तरह माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट स्तर तक के अवैध संचालन वाले स्कूलों के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए जांच की मांग की ।भाकियू ने विद्युत विभाग की निष्क्रियता विद्युत सप्लाई का सुचारु से ना मिलने का मुद्दा उठाया । वहीं उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रोजमर्रा की दाल आदि वस्तुओं की जमाखोरी तथा कालाबाजारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया । किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी कायमगंज पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि शांति भंग की कार्यवाही में जिन लोगों का चालान होकर आता है । ऐसी धारा 151 – 107 /116 की जमानत के नाम पर खुलेआम₹5000 की वसूली कर रहे हैं । उन्होंने एसडीम कायमगंज को यहां से तत्काल हटाए जाने की मांग की। वहीं ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में मच्छरों की भरमार बताते हुए । दवाइयां का छिड़काव कराने की बात कहते हुए किसान नेताओं ने सरकारी अस्पताल कायमगंज में दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सुविधा देने के लिए इस अस्पताल में व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है । किसान नेताओं ने कहा है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी बढ़ने के कारण ही बेलगाम प्रशासनिक तंत्र जनता के काम नहीं कर रहा है । इसी की नाराजगी से लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में भारी कमी आई है । इसलिए सरकार को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले भृष्ट अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराया जाना जरूरी हो गया है । साथ ही जांच में अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने पर इन अधिकारियों के विरुद्ध भी अन्य की तरह ही बुलडोजर की कार्रवाई अवश्य की जानी चाहिए । ऐसा करने से ही प्रदेश की जनता यह समझ सकेगी की शासन न्याय प्रिय है । बैठक में किसान नेता रागिव हुसैन खां – मुन्नालाल सक्सेना – रामवीर – विनीत कुमार – प्रताप सिंह गंगवार – अनुज सक्सेना – विजय शाक्य – वीरेंद्र कुमार गुप्ता – रक्षपाल आदि किसान नेता मौजूद रहे l
व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug