KAIMGANJ NEWS शराबी पति की करतूतों से परेशान पत्नी ने की पुलिस से शिकायत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-पति नशेड़ी तीन बच्चों का बाप आखिर महिला कैसे करे अपने परिवार का गुजारा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हर समय नशे में चूर अकड़ता झगड़ता घर की बर्बादी करते पति से परेशान हो पत्नी ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से लगाई गुहार ।
नशेड़ी का मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई का बताया जा रहा है । यहां की निवासी तीन बच्चों की मां उषा देवी अपने शराबी पति दिलीप कुमार के खिलाफ तहरीर लेकर गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची । पति की करतूतों से आजिज आ चुकी महिला ने कहा कि उसकी शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए ।जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी अब उसी के ऊपर है । क्योंकि उसका नकारा पति बेशर्म किस्म का आदतन शराबी है । आरोप है कि शराब पीकर आए दिन पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट करता है । इतना ही नहीं नशे की हालत में नशेड़ी बाहर भी झगड़ा फसाद करता रहता है । परेशान महिला का कहना है कि शराब पीने के लिए उसका शराबी पति बच्चों के खाने-पीने के लिए किसी तरह व्यवस्था कर जो अनाज या अन्य वस्तुएं घर में लाकर रखी जाती हैं । उन्हें भी बेचकर शराब पी जाता है । ऐसी स्थिति में कभी-कभी तो बच्चे भूखे ही रह जाते हैं । महिला का कहना है कि आखिर वह एक मां है और अपने बच्चों को भूख से तड़पता हुआ देखकर उसे बहुत परेशानी होती है । शराबी पति की करतूतों से घर में मोहताजी का आलम हो चुका है । शराबी पति अगर कभी खुद मजदूरी करने जाता है – तो मजदूरी के मिले रुपए की भी वह शराब ही पी लेता है – जैसी विषम परिस्थिति के कारण वह बहुत बड़े मुश्किल के दौर से गुजर रही है।महिला ने आप बीती बताते हुए पुलिस से कहा कि अभी बीते दिन ही उसका पति शराब पीकर घर आया । मैंने विरोध किया तो मुझे तथा मेरे बच्चों को उसने मारा पीटा । महिला ने पुलिस से ऐसे शराबी पति के आतंक से छुटकारा दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है ।

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes