Farrukhabad news पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर बताया आधुनिक भारत का विकास पुरुष

Picsart 24 05 27 18 00 50 495

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 27 मई
आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि फतेहगढ़ नगला दीना स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों ने संयुक्त रूप से मनाई । इस अवसर पर उपस्थित इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने नेहरू के चित्र पर मालाएँ एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का विकास पुरुष बताया। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत की प्रगति में उनके योगदान एवं नीतियों तथा बनाई गई योजनाओं से देश की मजबूत हुई स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई । वक्ताओं ने नेहरू जी के सौम्य स्वभाव प्रजातंत्र में अटूट विश्वास तथा सभी को साथ लेकर चलने की उनकी विशेषता को रेखांकित करते हुए उनके जीवन से जुड़े अनेकों प्रसंगों सहित उनके जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी , कांग्रेस पार्टी तथा इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । क्योंकि इस समय चुनावी माहौल सरगर्मी पर है । भले ही यहां वोट डाले जा चुके हैं । लेकिन परिणाम अभी आना बाकी है । ऐसे में बड़ी संख्या में मौजूद पार्टियों के कार्यकर्ता चुनावी चर्चा करते हुए आपस में कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार की बात कह रही है । लेकिन 200 पर भी अगर पहुंच जाए तो बहुत बडी बात होगी । बड़े-बड़े दावे और वादे तो भाजपा का शिगुफा है । लेकिन इस बार तमाम समस्याओं से परेशान हो चुके मतदाताओं ने भाजपा से निजात पाने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है । जैसी स्थिति और वोटर का उत्साह देखते हुए साफ हो गया है कि भाजपा का 400 पार का नारा केवल उसके लिए सपना ही बन कर रह जायेगा । पंडित जवाहरलाल पुण्यतिथि अवसर पर करन – अनुज – मृदुल – कुलदीप – मनोज – वरुण त्रिपाठी एडवोकेट – संतोष गुप्ता – सचिन – फरहान एडवोकेट -मोहित गुप्ता कांग्रेस नगर कमेटी महामंत्री – अनवर हुसैन – श्याम निक्की – सुनीता – प्रभात कटियार – अनुपम तिवारी – डालचंद कठेरिया – अभिषेक सारस्वत सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes